भारत

दिल्ली में चल रहे जल संकट को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

दिल्ली में चल रहे जल संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने आज राज्य सरकार के खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर ‘मटकी फोड़’ प्रदर्शन किया। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के आवास के बाहर प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार शहर में जल संकट का समाधान करने में विफल रही है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी कहा कि यह दिल्ली सरकार की वितरण प्रणाली की पूर्ण विफलता है।

कांग्रेस ने भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में दिल्ली के 280 स्थानों पर राज्य सरकार के खिलाफ ‘मटकी फोड़‘ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मांगा।

इस बीच दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की और जल संकट की स्थिति का जायजा लिया। बैठक के बाद मंत्री ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड टैंकरों के माध्यम से लगभग 10 मिलियन गैलन पानी प्रतिदिन उपलब्ध करा रहा है।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को उन स्थानों की पहचान करने के निर्देश दिये गये हैं जहां अतिरिक्त टैंकरों की जरूरत है या टैंकर नहीं पहुंच रहे हैं।

Editor

Recent Posts

म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् आज भारत के पांच दिन के दौरे पर बिहार के गयाजी पहुंचे

म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् आज भारत के पांच दिन के दौरे पर…

2 दिन ago

बिहार में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत

बिहार में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत…

2 दिन ago

आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया को पीएम-सेतु के अंर्तगत पहली रणनीतिक निवेश योजना की मंजूरी मिली

राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) ने एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में उन्नत आईटीआई के माध्यम से प्रधानमंत्री…

2 दिन ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे…

2 दिन ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने “खेत बचाओ अभियान” को केवल एक जागरूकता कार्यक्रम…

2 दिन ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पणजी में गोवा के 40वें राज्य स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पणजी में गोवा के 40वें राज्य स्थापना दिवस समारोह में…

2 दिन ago