भारत

पेमा खांडू ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार आज अरूणाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। ईटानगर में आयोजित समारोह में पेमा खांडू के साथ 11 अन्‍य विधायकों को भी मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई।

अरुणाचल प्रदेश में वरिष्ठ भाजपा नेता पेमा खांडू ने आज तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। ईटानगर के डीके कन्वेंशन हॉल में आयोजित समारोह में उनके साथ 11 अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल के.टी. परनाइक ने मुख्यमंत्री और राज्य के अन्य कैबिनेट मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, रविशंकर प्रसाद, असम और सिक्किम के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू तथा अरुणाचल पूर्व संसदीय क्षेत्र के सांसद तापिर गाओ उपस्थित थे। मीडिया से बात करते हुए पेमा खांडू ने कहा कि राज्य सरकार राज्य के विकास के लिए पार्टी के चुनाव घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने का काम करेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पेमा खांडू को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने शपथ लेने वाले अन्य मंत्रियों को भी बधाई दी। उन्होंने और भी तीव्र गति से विकास सुनिश्चित करके जनसेवा के लिए उनके भविष्य के प्रयासों के लिए भी शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कियाः “पेमा खांडू जी को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी लोगों को भी मैं बधाई देना चाहूंगा। लोगों की सेवा करने के उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। यह टीम सुनिश्चित करेगी कि राज्य का विकास और भी तीव्र गति से हो।”

पेमा खांडू ने कल शाम राजभवन में राज्‍यपाल के.टी. पटनायक से भेंट की और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्‍यपाल ने उन्‍हें नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। इससे पहले कल दिन में पेमा खांडू को सर्वसम्मति से अरूणाचल प्रदेश भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में केन्‍द्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और तरूण चुघ उपस्थि‍त थे।

Editor

Recent Posts

भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप के बाद अफगानिस्तान को मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री भेजी

भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप की कठिन स्थिति से जूझ रहे अफगानिस्तान के…

8 मिनट ago

सरकार ने घरेलू मांग पूरी करने के लिए पांच किलो के एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाई

सरकार ने पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ा दी है। वैध पहचान पत्र…

12 मिनट ago

एयर इंडिया की नई दिल्‍ली-तेल अवीव मार्ग पर उड़ानें 31 मई तक निलंबित

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एयर इंडिया ने इज़राइल के लिए अपनी उड़ानें…

42 मिनट ago

भारतीय ध्‍वज वाले एलपीजी टैंकर ग्रीन आशा ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

भारतीय ध्वज वाले एल पी जी टैंकर ‘ग्रीन आशा’ ने ईरान के निकट होर्मुज जलडमरूमध्य…

47 मिनट ago