बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर होने वाल उपचुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को सात उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने करहल से समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव के खिलाफ अनुजेश यादव को उतारा है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, फूलपुर से दीपक पटेल, कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर, खैर से सुरेंद्र दिलेर, कटेहरी से धर्मराज निषाद और मझवां से सुचिश्मिता मौर्या को टिकट दिया है। राज्य की नौ सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। पार्टी ने मीरापुर (मुजफ्फरनगर) और सीसामऊ (कानपुर शहर) से उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। लोकसभा चुनावों में इन नौ सीटों के विधायकों के सांसद चुने जाने के बाद ये सीटें रिक्त हुईं जबकि सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी के अयोग्य घोषित होने से रिक्त हुई। सोलंकी को एक आपराधिक मामले में दोषी करार दिया गया है।
केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…
भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…
सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…
भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…
रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…
सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…