खेल

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से रौंदा, श्रृंखला 1-1 से बराबर

ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) के दिन-रात्रि दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को 10 विकेट की शानदार जीत दर्ज की। पांच मैचों की श्रृंखला के पहले मैच को 295 रन से गंवाने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस जीत से श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली।

ऑस्ट्रेलिया ने दिन के पहले सत्र में ही जीत के लिए मिले 19 रन के लक्ष्य को 3.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 157 रन की बढ़त लेने के बाद भारत की दूसरी पारी को महज 175 रन पर समेट दिया।

भारत ने दिन की शुरुआत अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 128 रन से आगे से की थी। मिचेल स्टार्क ने ऋषभ पंत (28) को आउट कर मैच में भारत की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने इसके बाद पुछल्ले बल्लेबाजों को चलता करने की औपचारिकता पूरी की। हरफनमौला नीतिश कुमार रेड्डी ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 42 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस ने पांच विकेट झटके। मिचेल स्टार्क ने दो और स्कॉट बोलैंड ने तीन विकेट चटकाये।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

1 घंटा ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

1 घंटा ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

1 घंटा ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

4 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

4 घंटे ago