अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका, बहरीन और ब्रिटेन ने व्यापक सुरक्षा एकीकरण और समृद्धि समझौते (C-SIPA) के माध्यम से की रणनीतिक साझेदारी के विस्तार की घोषणा

पश्चिम एशियाई सुरक्षा सहयोग से जुड़े एक प्रमुख- घटनाक्रम में अमरीका, बहरीन और ब्रिटेन ने व्यापक सुरक्षा एकीकरण और समृद्धि समझौते (सी-एस आई पी ए) के माध्यम से अपनी रणनीतिक साझेदारी के विस्तार की घोषणा की है। शुरू में अमरीका और बहरीन के बीच 2023 में हुए इस समझौते में ब्रिटेन का प्रवेश मौजूदा सुरक्षा ढांचे में एक महत्वपूर्ण विस्‍तार का प्रतीक है।

यह भागीदारी, साझेदार देशों के बीच महत्वपूर्ण हाइड्रोग्राफिक, वैमानिकी और टोपोग्राफिक डेटा विकसित और साझा करने पर केंद्रित होगी।

लाल सागर और अदन की खाड़ी सहित महत्वपूर्ण समुद्री गलियारों में सुरक्षा बनाए रखने में बहरीन का बहुत रणनीतिक महत्व है। बहरीन खाड़ी में ब्रिटेन की प्रमुख नौसैनिक सुविधाओं की व्‍यवस्‍था करता है और इसने बहुराष्ट्रीय सुरक्षा अभियानों में सक्रिय भागीदारी के माध्यम से क्षेत्रीय स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्‍यक्त की है।

इस साझेदारी के आर्थिक आयाम ने पहले ही आशाजनक परिणाम दिखाए हैं। 2023 में आरंभ हुई ब्रिटेन-बहरीन रणनीतिक निवेश साझेदारी के अंतर्गत ब्रिटेन में एक बिलियन पाउंड से अधिक का निवेश किया गया है। मध्य पूर्व के संबंध में ब्रिटेन के मंत्री मनामा संवाद में सी-एस आई पी ए में देश की भागीदारी को औपचारिक रूप देने वाले हैं। इस दौरान विश्‍व भर के विदेश, रक्षा और खुफिया मंत्रियों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

यह त्रिपक्षीय सहयोग भागीदार देशों के बीच दशकों के स्थापित संबंधों पर आधारित है। सी-एस आई पी ए में ब्रिटेन का प्रवेश अमरीका के साथ उसके विशेष संबंधों को मजबूत करता है, जो गहन सुरक्षा, सैन्य और खुफिया अभियानों पर आधारित है। इन देशों का लक्ष्य साथ मिलकर संपूर्ण मध्य पूर्व में आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देते हुए क्षेत्रीय स्थिरता को मजबूत करना और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मार्गों की रक्षा करना है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

18 मिनट ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

22 मिनट ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

25 मिनट ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

3 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

3 घंटे ago