ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कल शाम नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ब्रिटेन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने परस्पर लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिए जाने की तत्परता का स्वागत किया।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि ब्रिटेन के विदेश मंत्री के रूप में पहली भारत यात्रा में डेविड लैमी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की। डेविड लैमी ने विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर के साथ बातचीत में भारत-ब्रिटेन वर्चुअल शिखर सम्मेलन 2021 के दौरान सहमत रोड मैप 2030 की भी समीक्षा की और अब तक हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
दोनों देशों ने व्यापार और निवेश, रक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नवाचार, जलवायु परिवर्तन और हरित ऊर्जा जैसे प्राथमिकता क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया तथा ब्रिटेन-भारत प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल आरंभ किये जाने का स्वागत किया।
भारत और ब्रिटेन ने विदेश व्यापार समझौता वार्ता में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की सराहना की और जल्द से जल्द परस्पर लाभकारी निष्कर्ष पर पहुंचने की आशा व्यक्त की। बैठक के दौरान डॉक्टर जयशंकर और डेविड लैमी ने परस्पर हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।
ब्रिटेन में नई सरकार के गठन के बाद वहां के विदेश मंत्री की भारत यात्रा दोनों देशों के बीच संबंध और व्यापक रणनीतिक भागीदारी मजबूत करने की प्रतिबद्धता दर्शाती है।
निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…
देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…
नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स (एनसीबी) ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के साथ…
भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…