भारत आज से पेरिस ओलिम्पिक 2024 में अपने अभियान की शुरुआत करेगा। हालांकि, ओलिम्पिक खेलों का उद्घाटन समारोह कल होगा। तीरंदाजी के व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड में दीपिका कुमारी, अंकिता भगत, भजन कौर, बी. धीरज, तरुण दीप रॉय और प्रवीण जाधव चुनौती पेश करेंगे। भारतीय दल की नजर ओलिम्पिक खेलों की तीरंदाजी स्पर्धा में पदक जीतने पर रहेगी। अन्य चरण 28 जुलाई से चार अगस्त के बीच होंगे। महिला रैंकिंग राउंड भारतीय समय के अनुसार दोपहर एक बजे से जबकि पुरुष रैंकिंग राउंड पांच बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा।
भारत ओलिम्पिक खेलों में तीरंदाजी की सभी पांच स्पर्धाओं तथा पुरुष और महिला दलों की व्यक्तिगत और मिश्रित स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेगा। तीरंदाजी में कुल 128 एथलीटों ने क्वालीफाई किया है जिनमें 64 पुरूष और 64 महिला एथलीट हैं।
कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ़ इंडिया (CCI) ने इंटरग्लोब होटल्स प्राइवेट लिमिटेड में कुछ कंपनियों के शेयर…
पवन हंस लिमिटेड (पीएचएल), जो नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन भारत सरकार का एक उपक्रम…
नीति आयोग ने आज नीति आयोग में आयोजित एक कार्यक्रम में "विकसित भारत@2047 में देखभाल…
भारत के पायलट प्रशिक्षण पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने तथा देश के तेजी से विस्तार…
केंद्र सरकार सिविल अधिकार संरक्षण (पीसीआर) अधिनियम, 1955 तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार…
ईरान ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ओमान के साथ एक समझौते के…