अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कल शाम नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ब्रिटेन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने परस्पर लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिए जाने की तत्परता का स्वागत किया।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि ब्रिटेन के विदेश मंत्री के रूप में पहली भारत यात्रा में डेविड लैमी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की। डेविड लैमी ने विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर के साथ बातचीत में भारत-ब्रिटेन वर्चुअल शिखर सम्मेलन 2021 के दौरान सहमत रोड मैप 2030 की भी समीक्षा की और अब तक हुई प्रगति पर संतोष व्‍यक्‍त किया।

दोनों देशों ने व्यापार और निवेश, रक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नवाचार, जलवायु परिवर्तन और हरित ऊर्जा जैसे प्राथमिकता क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया तथा ब्रिटेन-भारत प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल आरंभ किये जाने का स्‍वागत किया।

भारत और ब्रिटेन ने विदेश व्यापार समझौता वार्ता में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की सराहना की और जल्‍द से जल्‍द परस्पर लाभकारी निष्कर्ष पर पहुंचने की आशा व्‍यक्‍त की। बैठक के दौरान डॉक्‍टर जयशंकर और डेविड लैमी ने परस्पर हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

ब्रिटेन में नई सरकार के गठन के बाद वहां के विदेश मंत्री की भारत यात्रा दोनों देशों के बीच संबंध और व्यापक रणनीतिक भागीदारी मजबूत करने की प्रतिबद्धता दर्शाती है।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

3 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

3 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

3 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

5 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

5 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

5 घंटे ago