ब्रिटेन के सांसदों ने बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ हो रही जातीय हिंसा पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमंस में बांग्लादेश की स्थिति पर चर्चा में कंजरवेटिव पार्टी की सांसद प्रीति पटेल ने स्थिति को अत्यधिक गंभीर बताया। हिन्दु अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर की जा रही हिंसा और बर्बरता का हवाला देते हुए प्रीति पटेल ने कहा कि बंगलादेश में स्थिति अनियंत्रित हो गई है।
एक अन्य सांसद बॉब ब्लैकमेन ने कहा कि वहां हिन्दुओं के घर जलाए जा रहे हैं और उनके व्यवसाय की लूटपाट की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से बंगलादेश से हिन्दुओं के खात्मे की साजिश है। लेबर पार्टी के सांसद बेरी गार्डिनर ने इस स्थिति पर विचार के लिए संसद का आपात सत्र बुलाने की मांग की।
हिन्द-प्रशांत क्षेत्र कार्यालय की प्रभारी कैथरिन वेस्ट ने कहा कि ब्रिटेन का विदेश, राष्ट्रमंडल और विदेश कार्यालय पूरे घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहा है।
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…