बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने आज आगरा में पार्टी उम्मीदवार पूजा अमरोही के समर्थन में जनसभा की। मायावती ने आरोप लगाया कि देश की जनता बढती मंहगाई और बेरोजगारी के कारण मुश्किलों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों का लघु और मध्यम वर्ग के व्यापारियों पर बुरा असर पडा है। बसपा प्रमुख ने कहा कि देश की जनता को रोजगार देकर ही गरीबी हटाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछडा वर्ग के आरक्षण के खिलाफ हैं।
आगरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में तीसरे चरण में मंगलवार को वोट डाले जाएंगे। भाजपा ने इस क्षेत्र से मौजूदा सांसद एसपी सिंह बघेल को उम्मीदवार बनाया है, जबकि समाजवादी पार्टी ने सुरेश चन्द कर्दम को टिकट दिया है। इनके अलावा 8 अन्य उम्मीदवार भी मैदान में हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में 17 लाख 57 लाख से अधिक मतदाता हैं।
सरकार ने कुल ₹10,000 करोड़ की राशि के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…