भारत

अरविंदर सिंह लवली और राजकुमार समेत दिल्ली कांग्रेस के कई नेता भाजपा में हुए शामिल

दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उनके साथ दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान, पूर्व विधायक नीरज बसोया तथा नसीब सिंह सहित कुछ अन्य नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में कांग्रेस के सभी पूर्व नेताओं ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ विपक्षी पार्टी के गठबंधन की आलोचना की। अरविंदर सिंह लवली ने 28 अप्रैल को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

भाजपा में शामिल होने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने कहा, “हमें भाजपा के बैनर तले और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली की जनता के लिए लड़ने का मौका दिया गया है, इसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि देश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी, आने वाले दिनों में दिल्ली में भी भाजपा का परचम लहराएगा।”

कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार चौहान ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा, “कांग्रेस में अभी ऐसा वक्त है कि वे किसी की सुनते नहीं है और खासकर प्रभारी महासचिव या राहुल गांधी कहते हैं कि जो जा रहा है उसे जाने दो, उसे रोको मत। वे नई पीढ़ी तैयार कर रहे हैं, पता नहीं वे कौनसे ख्यालों में हैं?…”

अरविंदर सिंह लवली और 4 अन्य कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर DPCC के अंतरिम अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, “उन्होंने पहले ही (कांग्रेस से) इस्तीफा दे दिया था। कुछ लोगों की फितरत पार्टी को धोखा देने की होती है। उनका चरित्र सामने आ गया है और उनके जाने से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।”

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

3 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

3 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

4 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

4 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

4 घंटे ago