भारत

संसद का बजट सत्र आज से शुरू, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी

संसद का बजट सत्र आज शुरू हो रहा है। 12 अगस्‍त तक चलने वाले इस सत्र में 16 बैठकें होंगी। इस सत्र में मुख्‍य रूप से केन्‍द्रीय बजट 2024-25 से संबंधित वित्तीय कार्य निपटाए जाएंगे। दोनों सदनों की सुचारू कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए कल सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि सरकार किसी भी विषय पर खुले मन से चर्चा के लिए तैयार है। उन्‍होंने कहा कि संसद की सुचारू कार्यवाही सुनिश्चित करना सरकार और विपक्ष दोनों की जिम्‍मेदारी है। किरण रिजिजू ने बहुमूल्य सुझव देने के लिए विभिन्‍न दलों के सदन नेताओं के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया और बजट सत्र के सुचारू संचालन के लिए सबसे सहयोग का अनुरोध किया।

सर्वदलीय बैठक के दौरान लोकसभा में सदन के उपनेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महत्वपूर्ण मुद्दों की ओर ध्‍यान दिलाने के लिए सभी नेताओं को धन्‍यवाद दिया। उन्‍होंने कार्यवाही के दौरान सदन की गरिमा बनाए रखने पर बल दिया। कांग्रेस पार्टी ने कथित नीट पेपर लीक, रेलवे सुरक्षा, अग्निवीर योजना, केन्‍द्र-राज्‍य संबंध तथा मणिपुर और जम्‍मू-कश्‍मीर में सुरक्षा स्थिति पर सदन में चर्चा की मांग की। पार्टी नेता जयराम रमेश ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की मांग की है।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन आज संसद में वित्तीय वर्ष 2023-24 का आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत करेंगी। वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग ने मुख्‍य आर्थिक सलाहकार डॉक्‍टर वी. अनंत नागेश्‍वरन की देख-रेख में सर्वेक्षण दस्‍तावेज तैयार किया है। वित्त मंत्रालय ने एक्‍स पर पोस्‍ट में कहा कि लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किये जाने के बाद मुख्‍य आर्थिक सलाहकार आज दोपहर मीडिया को संबोधित करेंगे। अर्थव्‍यवस्‍था और आर्थिक वृद्धि के भावी परिदृश्‍य का रिपोर्ट कार्ड आर्थिक सर्वेक्षण अर्थव्‍यवस्‍था की स्थिति, संभावनाओं और नीतिगत चुनौतियों का विस्‍तृत ब्‍योरा देता है। यह अर्थव्यवस्था के विभिन्‍न क्षेत्रों के विश्‍लेषण के साथ रोजगार, सकल घरेलू उत्‍पाद वृद्धि, मुद्रास्फीति और बजट घाटे से संबंधित डेटा उपलब्‍ध कराता है।

भारत ने विश्‍व की सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्‍यवस्‍था का दर्जा बनाए रखा है। आर्थिक सर्वेक्षण ऐसे समय में प्रस्‍तुत किया जा रहा है जब अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 6.8 प्रतिशत से बढ़ाकर सात प्रतिशत कर दिया है। जून महीने में रिजर्व बैंक ने आर्थिक वृद्धि दर अनुमान सात प्रतिशत से बढ़ाकर 7.2 दो प्रतिशत किया था।

Editor

Recent Posts

फरवरी 2025 से कल तक एलपीजी आपूर्ति 53 प्रतिशत से बढ़कर 90 प्रतिशत हो गई: तेल और प्राकृतिक गैस मंत्रालय

सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी…

8 घंटे ago

भारतीय नौसेना का गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट INS त्रिकंडतंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा

भारतीय नौसेना का एक प्रमुख गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंड को तंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा।…

8 घंटे ago

देश के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान सामूहिक रूप से 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, पत्तन, पोत परिवहन…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को याद किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें कम नहीं होंगी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक,…

12 घंटे ago

रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के डिब्‍बों का निरीक्षण किया

रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के…

13 घंटे ago