Defence News

भारतीय नौसेना का गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट INS त्रिकंडतंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा

भारतीय नौसेना का एक प्रमुख गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंड को तंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा। यह यात्रा दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में उसकी तैनाती का एक हिस्सा है। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और तंजानिया के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करना और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना है।

बंदरगाह पर रुकने के दौरान होने वाली गतिविधियों में आपसी तालमेल और समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पेशेवर संवाद- तंजानियाई नौसेना के साथ संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास – शामिल है। इसके अलावा, कई तरह के सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रम भी नियोजित हैं, जिनमें मैत्रीपूर्ण खेल प्रतिस्पर्धा और योग शामिल हैं। जहाज पर एक सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे सद्भावना और लोगों के बीच आपसी जुड़ाव को बढ़ावा मिलेगा।

भारत से लाए गए जरूरी सामान इस दौरे के दौरान सौंपे जाएंगे।

जहाज के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन सचिन कुलकर्णी, तंजानिया पीपल्स डिफेंस फोर्सेज और यूनाइटेड रिपब्लिक ऑफ तंजानिया की सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

आईएनएस त्रिकंड का यह पोर्ट कॉल भारत के ‘महासागर’ विजन के अनुरूप है – जिसका अर्थ है “विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए आपसी और समग्र प्रगति)।”

Editor

Recent Posts

TDB-DST ने एआई-आधारित दवा खोज और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए पेप्ट्रिस के साथ 86 करोड़ रुपये के R&D सहयोग की दिशा में समझौते पर हस्ताक्षर किए

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के माध्यम से अगली पीढ़ी की चिकित्सा पद्धतियों के विकास में तेजी…

2 घंटे ago

जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से 15 बच्चों सहित एक सौ 39 लोगों की मौत

पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से…

6 घंटे ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की मौत

सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले…

6 घंटे ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर दो दिन में दूसरे हूती हमले में एक व्यक्ति की मौत और 11 लोग घायल

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे हमले में…

6 घंटे ago

रूस और यूक्रेन युद्ध में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए सहमत: डोनाल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच करीब…

6 घंटे ago

वेस्टइंडीज़ को तीसरे टी-20 मुकाबले में 14 रन से हराकर भारत श्रृंखला में 2-1 से आगे

क्रिकेट में, भारत ने कल रात इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच…

6 घंटे ago