भारत

कैबिनेट ने महाराष्ट्र के ठाणे इंटीग्रल रिंग मेट्रो रेल प्रोजेक्ट कॉरिडोर को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज महाराष्ट्र के ठाणे इंटीग्रल रिंग मेट्रो रेल प्रोजेक्ट कॉरिडोर को मंजूरी दे दी। ये 29 किलोमीटर का कॉरिडोर 22 स्टेशनों के साथ ठाणे शहर के पश्चिमी हिस्से की परिधि के साथ-साथ चलेगा। ये नेटवर्क एक तरफ उल्हास नदी और दूसरी तरफ संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान [एसजीएनपी] से घिरा हुआ है।

ये कनेक्टिविटी परिवहन का एक स्थायी और कुशल तरीका प्रदान करेगी, जिससे शहर अपनी आर्थिक संभावनाओं को बढ़ा सकेगा और सड़कों पर यातायात की भीड़ भी कम होगी। इस परियोजना से ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी लाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

परियोजना लागत और वित्तपोषण:

इस परियोजना की अनुमानित लागत 12,200.10 करोड़ रुपये है, जिसमें भारत सरकार और महाराष्ट्र सरकार की समान हिस्सेदारी के साथ-साथ द्विपक्षीय एजेंसियों से आंशिक वित्त पोषण भी शामिल है।

नवीन वित्तपोषण विधियों के जरिए भी धन जुटाया जाएगा। जैसे कि कंपनियों को स्टेशन का नामकरण और पहुंच के अधिकार बेचना, परिसंपत्तियों का मुद्रीकरण करना और वैल्यू कैप्चर फाइनेंसिंग मार्ग अपनाना आदि।

प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों को जोड़ने वाला ये गलियारा कर्मचारियों के एक बड़े वर्ग के लिए एक प्रभावी परिवहन विकल्प होगा। इस परियोजना के 2029 तक पूरा होने की संभावना है।

इससे भी ज़रूरी बात ये है कि ये मेट्रो लाइन तेज और किफायती परिवहन का विकल्प प्रदान करके हजारों दैनिक यात्रियों, विशेष रूप से छात्रों और रोज़ कार्यालय और कार्य क्षेत्र में आने-जाने वालों को लाभान्वित करेगी। इस परियोजना के चलते 2029, 2035 और 2045 के लिए मेट्रो कॉरिडोर पर कुल दैनिक यात्री संख्या क्रमशः 6.47 लाख, 7.61 लाख और 8.72 लाख होगी।

महा मेट्रो यहां सिविल, इलेक्ट्रोमैकेनिकल, अन्य संबंधित सुविधाओं, कार्यों और संबंधित संपत्तियों के साथ परियोजना को क्रियान्वित करेगी। महा मेट्रो ने बोली से पहले की गतिविधियां और निविदा दस्तावेज तैयार करने शुरू कर दिए हैं। संबंधित ठेकों पर बोली तुरंत आमंत्रित की जाएगी।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

1 घंटा ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

7 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

7 घंटे ago

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…

8 घंटे ago