भारत

कैबिनेट समिति ने भारतीय वायु सेना के SU-30 MKI विमानों के लिए 240 एयरो-इंजन की खरीद को मंजूरी दी

केन्‍द्रीय मंत्रीमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति ने भारतीय वायु सेना के एसयू-30 एमकेआई विमानों के लिए 240 एयरो इंजन की खरीद के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्‍ताव को हिन्‍दुस्‍तान एयरोनाटिक्‍स लिमिटेड से सभी करों सहित 26 हजार करोड़ रुपये की लागत भारतीय श्रेणी में क्रय के वर्ग में स्‍वीकृति दी गई है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इन एयरो इंजन को सौंपने का काम एक वर्ष बाद शुरू होगा और इसे आठ वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा। ये इंजन 54 प्रतिशत स्‍वदेशी सामग्री से बने हैं और इनके कुछ प्रमुख घटकों को देश में ही तैयार किया गया है। इनका निर्माण हिन्‍दुस्‍तान एयरोनाटिक्‍स लिमिटेड के कोरापुट प्रभाग में किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी कल गुजरात का दौरा करेंगे, 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे साथ ही उद्घाटन तथा राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में सुबह…

3 घंटे ago

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…

5 घंटे ago

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज, इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए हमले किए

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…

5 घंटे ago

94 हजार टन एलपीजी लेकर आ रहे दो और भारतीय टैंकरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

19 घंटे ago