कैबिनेट सचिव डॉ. टी. वी. सोमनाथन ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक के साथ एक बैठक में नीट की पुन: परीक्षा की तैयारियों की आज समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान कैबिनेट सचिव ने सभी संबंधित हितधारकों के बीच घनिष्ठ समन्वय के साथ पुन: परीक्षा के सुचारू, पारदर्शी और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। नीट की पुन: परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।
कैबिनेट सचिव ने कहा कि “केंद्र सरकार, राज्य सरकारें और जिला प्रशासन नीट की पुनः परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए एक-दूसरे के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पुनः परीक्षा की अखंडता और सुचारू संचालन को विकृत करने, बाधित करने या छेड़छाड़ करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. सोमनाथन ने 1 जून 2026 को केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों के सचिवों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की थी। इसके बाद, 4 जून 2026 को, उन्होंने व्यवस्थाओं की तैयारियों और प्रगति का आकलन करने के लिए राज्य सरकारों के मुख्य सचिवों के साथ एक समीक्षा बैठक भी की थी।
इन बैठकों का उद्देश्य नीट पुन: परीक्षा के लिए प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करना, तैयारी को मजबूत करना और परीक्षा प्रक्रिया की अखंडता तथा विश्वसनीयता बनाए रखना है।
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…
भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…
66वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…
धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली (फसल अवशेष) प्रबंधन को मिशन मोड में अमलीजामा…