भारत

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी चार दिन की भारत यात्रा पर आज मुंबई पहुंचेंगे

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज से दो मार्च तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री कार्नी की यह भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्नी आज मुंबई पहुंचेगे और अगले दो दिन तक व्‍यावसायिक संगोष्ठियों में भाग लेंगे।

मार्क कार्नी उद्योग जगत और वित्‍तीय विशेषज्ञों, दोनो देशों के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों, नवाचारियों और भारत स्थित कनाडाई पेंशन निधि अधिकारियों से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्नी एक मार्च को दिल्‍ली आएंगे। अगले ही दिन प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ हैदराबाद हाऊस में उनकी शिष्ट मंडल स्‍तर की वार्ता होगी। दोनों नेता भारत- कनाडा कार्यनीतिक साझेदारी के विभिन्‍न क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और प्रमुख क्षेत्रों में जारी सहयोग का जायजा लेंगे। वे क्षेत्रीय और व‍ैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श करेंगे। इसके बाद दोनों नेता भारत-कनाडा मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी फोरम की बैठक में भाग लेंगे। कनाडा के प्रधानमंत्री की यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को सामान्‍य बनाने के प्रयास के महत्‍वपूर्ण अवसर पर हो रही है। दोनों नेताओं के बीच होने वाली बैठक से आपसी साझेदारी मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति ने चेन्नई में नेल्लई नादर मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल के 42वें वार्षिक दिवस समारोह में शिरकत की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के कोट्टिवक्कम स्थित नेल्लई नादर मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल में आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में…

8 घंटे ago

भारत ने न्यूजीलैंड पर 118 रनों की बढ़त बनाई; तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट पर 486 रन बनाए

वेलिंग्‍टन में न्‍यूज़ीलैंड के साथ पहले क्रिकेट टेस्‍ट मैच के तीसरे दिन भारत ने पहली…

9 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने आज बुल्गारिया के विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा चामोवा के साथ वार्ता की

विदेश मंत्री डॉ सुब्रमण्यम जयशंकर ने आज बुल्गारिया के विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा चामोवा के…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से हर दायरे से ऊपर उठकर राष्ट्र की प्रगति को गति देने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं से अपील की है कि वे सीमित दायरे में न…

9 घंटे ago