insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

बुलेट ट्रेन परियोजना में महाराष्ट्र के पालघर में पहले पर्वतीय सुरंग निर्माण कार्य में उल्‍लेखनीय सफलता मिली: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय रेल, सूचना और प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई-अहमदाबाद तीव्र गति बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत महाराष्ट्र के पालघर में पहली पर्वतीय सुरंग निर्माण में उल्‍लेखनीय सफलता मिलने की घोषणा की। पालघर जिले में…

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR के लिए 2010 के बाद जारी OBC प्रमाण-पत्रों को वैध पहचान पत्र के रूप में अस्वीकार किया

निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी किया है कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा 2010 के बाद जारी अन्‍य पिछड़ा वर्ग प्रमाण-पत्रों को विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़ी मसौदा मतदाता सूची में दावों और आपत्तियों के निपटान के दौरान वैध पहचान दस्‍तावेज…

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण ने लाल चंदन किसानों को 45 लाख रुपये वितरित किए

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने आंध्र प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड के माध्यम से आंध्र प्रदेश के किसानों को 45 लाख रुपये (50,000 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की राशि जारी करके अभिगम और लाभ साझाकरण (एबीएस) संवितरण के अंतर्गत अपनी…

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भारतीय फार्माकोपिया के 10 वें संस्करण का विमोचन किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में भारतीय फार्माकोपिया 2026 (आईपी) 2026- भारत के औषधि मानकों की आधिकारिक पुस्तक के 10वें संस्करण का विमोचन किया। यह संस्‍करण दवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और…

इस साल गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पहली बार भारतीय सेना का पशु दस्ता राष्ट्रीय राजधानी में कर्तव्य पथ पर मार्च करेगा

इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सेना का पशु दस्‍ता पहली बार कर्तव्य पथ पर मार्च करेगा। यह दस्‍ता देश के कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में सैन्य अभियानों में पशुओं की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रदर्शित करेगा। इस टुकड़ी में…

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है

मीडिया में यह खबर आ रही है कि व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में 111 रु की बढ़ोतरी हुई है। इस संदर्भ में यह ध्यान देने योग्य है कि व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमत बाजार द्वारा निर्धारित होती है और…

प्रधानमंत्री मोदी 3 जनवरी को भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 जनवरी, 2026 को सुबह लगभग 11 बजे राय पिथौरा सांस्कृतिक परिसर, नई दिल्ली में भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, जिसका शीर्षक द लाइट एंड द लोटस: रेलिक्स…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ मुख्यालय का दौरा किया; संगठन से नवाचार पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली स्थित डीआरडीओ मुख्यालय के 68वें स्थापना दिवस के अवसर पर अपने दौरे के दौरान कहा कि डीआरडीओ द्वारा विकसित हथियार प्रणालियों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निर्णायक भूमिका निभाई, जो राष्ट्रीय हितों…

गुवाहाटी और हावड़ा के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन शुरू होगा: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली के रेल भवन में आयोजित बैठक में नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए घोषणा की कि असम के गुवाहाटी और पश्चिम बंगाल के हावड़ा…