सीबीआई ने यूजीसी नेट परीक्षा-2024 के संबंध में मामला दर्ज किया है। शिक्षा विभाग के सचिव से प्राप्त शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 120-बी और 420 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। सी बी आई ने बताया है कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को मिले संकेत के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि यूजीसी नेट-2024 की शुचिता से समझौता किया गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने इस महीने की 18 तारीख को देश के विभिन्न शहरों में दो पालियों में परीक्षा आयोजित की थी।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि सरकार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एन टी ए से संबंधित मुद्दों पर गौर करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेगी। इस समिति की सिफारिशों से एनटीए की कार्यप्रणाली, इसकी संरचना, परीक्षा प्रक्रिया, पारदर्शिता और डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल में और सुधार होगा।
नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कुछ अनियमितताओं का पता चला है और सरकार ने इसकी जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि सरकार नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं पर बिहार सरकार के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…
भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…
सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…
भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…
रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…
सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…