बिज़नेस

CBIC ने 2,246 करोड़ रुपये के 10,413 किलोग्राम नशीले पदार्थ और 94.62 लाख टैबलेट को नष्ट किया

वित्त मंत्रालय के केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) की ओर से 11 से 26 जनवरी, 2025 तक चले ड्रग निपटान अभियान के हिस्से के तौर पर, सीबीआईसी की फील्ड संरचनाओं ने लगभग 7,844 किलोग्राम गांजा, 1,724 किलोग्राम मेथक्वालोन (मैन्ड्रेक्स), 560 किलोग्राम हशीश/ चरस, 130 किलोग्राम मेथामफेटामाइन, 105 किलोग्राम केटामाइन, 23 किलोग्राम हेरोइन, 20 किलोग्राम कोकीन, 7 किलोग्राम एमडीएमए, 94.16 लाख ट्रामाडोल एचसीएल टैबलेट, 46,000 अल्प्राजोलम टैबलेट और कई ड्रग के इंजेक्शन के 586 एंप्यूल नष्ट किए।

नष्ट किए गए एनडीपीएस का अवैध अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग 2246 करोड़ रुपये है। नष्ट करने की यह प्रक्रिया पूरे भारत में कई स्थानों पर सुरक्षित और गैर-खतरनाक तरीके से की गई।

ड्रग निपटान अभियान न केवल एनडीपीएस तस्करी से निपटने के प्रति सीबीआईसी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, बल्कि इस संबंध में सीबीआईसी की ओर से की जा रही पहलों के बारे में जनता के बीच जागरूकता भी बढ़ाता है। यह अभियान 11 जनवरी 2025 को नई दिल्ली में मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री की ओर से शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी अभियान के साथ संरेखित है।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

5 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

6 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

6 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

8 घंटे ago