सीबीएसई ने परीक्षा संबंधी तनाव से निपटने के लिए विद्यार्थियों के लिए मनोवैज्ञानिक परामर्श सहायता शुरू की है। सी बी एस ई की परीक्षाएं इस वर्ष 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं। यह सेवा तनाव मुक्त होकर परीक्षा देने के बारे में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करती है।
कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए नि:शुल्क परामर्श इस वर्ष पहली जून तक जारी रहेगा। इस पहल का उद्देश्य परीक्षा संबंधी तनाव को कम करना है। विद्यार्थी टोल-फ्री नंबर 1800118004 पर हिंदी और अंग्रेजी में चौबीस घंटे सहायता प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा तनावमुक्त तैयारी, प्रभावी समय और तनाव प्रबंधन, अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करती है। इस सेवा के अंतर्गत विद्यार्थियों और अभिभावकों को सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, परामर्शदाताओं, विशेष शिक्षकों और योग्य मनोवैज्ञानिकों सहित 73 प्रशिक्षित पेशेवर सहायता प्रदान करेंगे। इनमें से बारह परामर्शदाता नेपाल, जापान, कतर, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात में हैं।
पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (एमओपीएसडब्ल्यू) फारस की खाड़ी में विकसित हो रही समुद्री…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। इसमें कहा…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। रिपोर्ट के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा ने…
केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज स्पेन के बार्सिलोना…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने ओडिशा में छह लेन वाली एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड कैपिटल रीजन…