बिज़नेस

खान मंत्रालय के CCA ने ई-बिल के उपयोग पर कार्यशाला का आयोजन किया

खान मंत्रालय के मुख्य लेखा नियंत्रक (सीसीए) कार्यालय ने 14 फरवरी, 2025 को खान मंत्रालय के सीसीए की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में ई-बिल की कार्यक्षमता और लाभों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। यह एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जो बिल बनाने, इसे संसाधित करने और मान्य करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करता है। कार्यशाला में हितधारकों को बिलिंग प्रक्रिया में उन्नत दक्षता और पारदर्शिता के लिए ई-बिल के लाभों और व्यावहारिकताओं से परिचित कराने पर ध्यान केंद्रित किया गया। कार्यशाला में मंत्रालय के अधिकारियों, विक्रेताओं और अन्य हितधारकों ने भागीदारी की। कुल 26 प्रतिभागियों ने सत्र में व्यक्तिगत रूप से भाग लिया, जबकि 20 अन्य प्रतिभागी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए।

इस प्लेटफॉर्म पर ई-बिल बनाने, जमा करने और इसकी निगरानी करने के तरीके पर व्यापक जानकारी दी गई। सत्र में ई-बिल बनाने के लिए इसकी शुरूआत करने, बिल जमा करने के साथ-साथ इसके सत्यापन की प्रक्रिया और डैशबोर्ड के माध्यम से अनुमोदन प्रक्रिया की निगरानी के तरीके भी शामिल थे।

सत्र में ई-बिल प्रणाली के लाभों की जानकारी देते हुए बिल प्रस्तुतीकरण और अनुमोदन प्रक्रिया को सरल और शीघ्र बनाने में इसकी भूमिका पर बल दिया गया तथा अन्य लाभों जैसे- बिल बनाने और संसाधित करने में लगने वाले समय में कमी, भुगतान प्रक्रिया में विलम्ब को न्यूनतम करने, बिलों पर निगरानी रखने, भौतिक कागजी कार्रवाई की आवश्यकता को न्यूनतम करने, कहीं से भी बिल और संबंधित दस्तावेजों तक पहुंच बनाने और सभी संबंधित पक्षों के लिए सुविधा में सुधार करने का भी उल्लेख किया गया।

इस कार्यशाला में खान मंत्रालय के सीसीए ने सभी संबंधित क्षेत्रों में निर्बाध कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए ई-बिल प्रणाली को व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। कार्यालय ने डिजिटल बिलिंग प्लेटफ़ॉर्म पर आने वाले सभी उपयोगकर्ताओं को समर्थन और मार्गदर्शन का आश्वासन दिया।

कार्यशाला में उपस्थित गणमान्यों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ इसका समापन करते हुए ई-बिल प्रणाली की दक्षता और व्यावहारिकता में अपना विश्वास जताया।

Editor

Recent Posts

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण योजना (ईसीएमएस) के अंतर्गत 29 और प्रस्तावों को मंजूरी दी

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने पूर्व में घोषित 54,567 करोड़ रुपये के 46 आवेदनों…

7 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने लोक सभा में वामपंथी उग्रवाद (LWE) से देश को मुक्त कराने के प्रयास पर चर्चा का जवाब दिया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोक सभा में नियम 193 के अंतर्गत वामपंथी उग्रवाद…

7 घंटे ago

गतिशक्ति विश्वविद्यालय और DGCA ने विमान रखरखाव में सुधार और रोजगार सृजन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत के परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के अग्रणी विश्वविद्यालय, गतिशक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) और नागर विमानन…

7 घंटे ago

CSIR-NISPR ने एसटीआई नीति अनुसंधान को सुदृढ़ करने के लिए विज्ञान नगरी आंध्र प्रदेश के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सीएसआईआर)-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान ने विज्ञान संचार को…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से टेलीफोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से टेलीफोन पर बातचीत की।…

7 घंटे ago

भारत की शीतल देवी विश्‍व तीरंदाजी संघ की ‘पैरा आर्चर ऑफ़ द ईयर 2025′ चुनी गई

भारत की शीतल देवी विश्‍व तीरंदाजी संघ की ‘पैरा आर्चर ऑफ़ द ईयर 2025’ चुनी…

7 घंटे ago