बिज़नेस

CCI ने PAMP वेंचर्स एसए द्वारा PAMP टेक्नोलॉजीज (इंडिया) Pvt Ltd और MMTC PAMP इंडिया Pvt Ltd में हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने पीएएमपी वेंचर्स एसए द्वारा पीएएमपी टेक्नोलॉजीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड और एमएमटीसी पीएएमपी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन पीएएमपी वेंचर्स एसए (पीएएमपी स्विट्जरलैंड/अधिग्रहणकर्ता) द्वारा अधिग्रहण से संबंधित है:

  • पीएएमपी टेक्नोलॉजीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड (पीएएमपी टेक्नोलॉजीज) की शेयर पूंजी का 100 प्रतिशत; और
  • एमएमटीसी पीएएमपी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एमएमटीसी पीएएमपी) की शेयर पूंजी का 72.65 प्रतिशत (पूरी तरह से डाइल्यूटेड शेयरों के आधार पर)

प्रस्तावित संयोजन एक आंतरिक समूह पुनर्गठन है जिसके माध्यम से एमकेएस पीएएमपी ग्रुप लिमिटेड (एमकेएस पीएएमपी समूह की अंतिम मूल इकाई) लक्ष्य यानी पीएएमपी टेक्नोलॉजीज और एमएमटीसी पीएएमपी में अपनी अप्रत्यक्ष शेयरधारिता अधिग्रहणकर्ता को स्थानांतरित कर रही है।

पीएएमपी स्विट्ज़रलैंड: यह एक होल्डिंग कंपनी है और स्वयं कोई उत्‍पादन, बिक्री या मार्केटिंग नहीं करती है।

पीएएमपी टेक्नोलॉजीज: यह केवल एमकेएस पीएएमपी समूह की कंपनियों को आईटी सेवाएं प्रदान करता है।

एमएमटीसी पीएएमपी: यह सोने और चांदी को परिष्कृत करने का व्यवसाय करती है। यह सिक्के और बार जैसे सोने और चांदी के उत्पाद भी बेचता है।

Editor

Recent Posts

देश के सी-फूड निर्यात में पिछले ग्यारह वर्ष में औसतन सात प्रतिशत की वार्षिक दर से मजबूत और निरंतर वृद्धि दर्ज की

भारत का मत्स्य पालन क्षेत्र खाद्य सुरक्षा, रोजगार, निर्यात आय और सतत् आजीविका में एक…

50 मिनट ago

सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराया

आई.पी.एल. क्रिकेट में, सनराइजर्स हैदराबाद ने कल रात कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट…

4 घंटे ago

विश्वभर के ईसाई समुदाय आज गुड फ्राइडे मना रहे हैं

विश्वभर के ईसाई समुदाय आज गुड फ्राइडे मना रहे हैं। यह दिन ईसा मसीह के…

4 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरश ने पश्चिम एशिया संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरश ने पश्चिम एशिया संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया…

4 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हुए हमलों की निंदा करते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया

भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा बल यू.एन.आई.एफ.आई.एल. में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर…

5 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के मालदा न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने की जांच NIA को सौंपी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में न्यायिक अधिकारियों पर…

5 घंटे ago