बिज़नेस

CCI ने ICICI वेंचर फंड्स मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के कुछ व्यवसायों के ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा आईसीआईसीआई वेंचर फंड्स मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के कुछ व्यवसायों के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। ‘प्रस्तावित संयोजन’ में अधिग्रहणकर्ता द्वारा विक्रेता के कुछ व्यवसायों का अधिग्रहण शामिल है।

अधिग्रहणकर्ता, अन्य बातों के अलावा, म्यूचुअल फंडों के प्रबंधन, पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाएं प्रदान करने, वैकल्पिक निवेश फंडों का प्रबंधन करने और ऑफशोर ग्राहकों को सलाहकार सेवाएं प्रदान करने जैसे कार्यों में संलग्न है। अधिग्रहणकर्ता आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड और प्रूडेंशियल कॉर्पोरेशन होल्डिंग्स लिमिटेड (पीसीएचएल) का एक संयुक्त उद्यम है, जो प्रूडेंशियल पीएलसी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

लक्षित व्यवसायों में शामिल हैं – (ए) भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) (आईएम बिजनेस) के साथ पंजीकृत पांच पहचाने गए वैकल्पिक निवेश फंडों को प्रबंधित करने और/या प्रायोजित करने का व्यवसाय और (बी) एक चिन्हित ऑफशोर निवेश फंड (आईएम बिजनेस) को गैर-विशिष्ट, गैर-बाध्यकारी सलाह प्रदान करने से संबंधित व्यवसाय।

सलाहकारी व्यवसाय एक निवेश परामर्श समझौते के तहत भारत में निजी इक्विटी निवेश के संबंध में गैर-बाध्यकारी, गैर-विशिष्ट निवेश सिफारिशें और सलाह प्रदान करने से संबंधित है।

Editor

Recent Posts

सीसीआई ने चुबू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी नीदरलैंड्स बी.वी. द्वारा कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में कुछ इक्विटी शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने चूबू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी नीदरलैंड्स बी.वी. द्वारा कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी…

2 मिनट ago

CCI ने बीएनपी परिबास कार्डिफ द्वारा इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस में कुछ इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बीएनपी परिबास कार्डिफ द्वारा इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में…

2 मिनट ago

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस (2025 बैच) के प्रोबेशनर्स से बातचीत की

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उप-राष्ट्रपति भवन में इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस (2025 बैच)…

6 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के आणंद में हुई दुर्घटना के कारण होने वाली जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के आणंद में हुई दुर्घटना के कारण होने वाली जानमाल…

8 मिनट ago

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिका के मिलवॉकी पहुंचे

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में भाग लेने…

9 मिनट ago