Categories: बिज़नेस

CCI ने सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा फ्यूचर जनरली इंडिया इंश्योरेंस में 24.91 प्रतिशत शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंज़ूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा फ्यूचर जनरली इंडिया इंश्योरेंस में 24.91 प्रतिशत शेयरधारिता और फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ़ इंश्योरेंस में 25.18 प्रतिशत शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंज़ूरी दे दी है। प्रस्तावित संयोजन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा फ्यूचर जनरली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एफजीआईआईसीएल) में 24.91 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी और फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एफजीआईएलसीएल) में 25.18 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण शामिल है। यह इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी बोर्ड ऑफ इंडिया (कॉर्पोरेट व्यक्तियों के लिए इन्सॉल्वेंसी समाधान प्रक्रिया) विनियमन 2016 के अंतर्गत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रस्तुत बोली और समाधान योजना के माध्यम से किया जाएगा।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है।

एफजीआईआईसीएल एक सामान्य बीमा कंपनी है। यह व्यक्तिगत बीमा, वाणिज्यिक बीमा, सामाजिक और ग्रामीण बीमा आदि प्रदान करती है।

एफजीआईएलसीएल एक जीवन बीमा कंपनी है। यह बचत बीमा, निवेश योजना (यूएलआईपी), टर्म बीमा योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना, बाल योजना, सेवानिवृत्ति योजना, ग्रामीण बीमा योजना और समूह बीमा योजना प्रदान करती है।

Editor

Recent Posts

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

2 मिनट ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

59 मिनट ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

1 घंटा ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

1 घंटा ago

इंडिया पोस्ट और इंडिगो ने डिजिटल डिटॉक्स अभियान के साथ आसमान में पोस्टकार्ड पहुंचाना शुरू किया

तेजी से डिजिटल होते जा रहे इस दौर में हस्तलिखित संचार के आनंद को पुनर्जीवित…

1 घंटा ago