बिज़नेस

CCI ने ओम्नीकॉम ग्रुप इंक द्वारा इंटरपब्लिक ग्रुप ऑफ कंपनीज इंक के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने ओम्नीकॉम ग्रुप इंक द्वारा इंटरपब्लिक ग्रुप ऑफ कंपनीज इंक के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन ओमनीकॉम ग्रुप इंक. (ओमनीकॉम) द्वारा इंटरपब्लिक ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़, इंक. (आईपीजी) के एकमात्र नियंत्रण के अधिग्रहण से सम्बंधित है। इस समझौते के तहत ईएक्सटी सब्सिडियरी इंक. (ओमनीकॉम मर्जर सब) जो ओमनीकॉम की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, इसका विलय इंटरपब्लिक ग्रुप (आईपीजी) के साथ कर दिया जाएगा। यानी ओमनीकॉम मर्जर सब का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा और यह आईपीजी ओमनीकॉम (प्रस्तावित संयोजन) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में एक इकाई बनी रहेगी।

ओमनीकॉम न्यूयॉर्क स्थित विपणन और बिक्री समाधान प्रदाता है। ओमनीकॉम में विपणन और संचार कंपनियों का एक अंतर-जुड़ा हुआ वैश्विक नेटवर्क शामिल है और यह ब्रांड विज्ञापन, ग्राहक सम्बंध प्रबंधन, मीडिया नियोजन और खरीद सेवाएं, जनसंपर्क और कई विशिष्ट संचार सेवाओं में विपणन समाधानों की एक विविध, व्यापक श्रेणी प्रदान करती है।

ओम्नीकॉम मर्जर सब, ओम्नीकॉम की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है जिसे विशेष रूप से प्रस्तावित संयोजन के उद्देश्य के लिए डेलावेयर के कानूनों के तहत शामिल किया गया है।

आईपीजी एक डेलावेयर आधारित कंपनी है जो मीडिया खरीद और योजना सेवाओं, डेटा और अनुबंध समाधान, एकीकृत विज्ञापन और रचनात्मकता समाधान, जनसंपर्क और विशेष संचार के साथ-साथ अनुभवात्मक समाधान की सेवाएं प्रदान करती है।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

4 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

6 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

6 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

6 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

6 घंटे ago