भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने एग्रो टेक फूड्स लिमिटेड (एटीएफएल), भारती एंटरप्राइजेज लिमिटेड (बीईएल), डीएमपीएल इंडिया लिमिटेड (डीएमपीएल इंडिया) और डेल मोंटे फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (डीएमएफपीएल) के प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित संयोजन में निम्नलिखित शामिल हैं:
भारती इकाइयों में भारती (एसबीएम) होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (भारती एसबीएम); (ii) भारती (आरबीएम) होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (भारती आरबीएम), (iii) भारती (आरएम) होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (भारती आरएम) और भारती (सत्य) ट्रस्टीज़ प्राइवेट लिमिटेड (भारती (सत्य) फैमिली ट्रस्ट की ओर से) (भारती सत्य) शामिल हैं।
एटीएफएल एक सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनी है, जो खाद्य उत्पादों और खाद्य तेलों की एक विस्तृत श्रृंखला के विनिर्माण, विपणन और बिक्री के व्यवसाय में लगी हुई है।
बीईएल भारती समूह के भीतर प्रबंधन परामर्श सेवाएं प्रदान करने में संलग्न है।
डीएमपीएल इंडिया एक निवेश होल्डिंग कंपनी है, जिसके पास ब्रांडेड खाद्य और पेय कंपनियों का नियंत्रण हैं, जो विभिन्न ब्रांडों के तहत पैकेज्ड फल, सब्जी और टमाटर सॉस, मसालों, पास्ता, शोरबा, स्टॉक, जूस और जमे हुए खाद्य उत्पादों का उत्पादन, विपणन और बिक्री करती हैं। डीएमएफपीएल में अपने निवेश के अलावा, डीएमपीएल इंडिया की भारत में कोई व्यावसायिक उपस्थिति नहीं है।
डीएमपीएफएल भारत में पैकेज्ड खाद्य पदार्थों जैसे स्नैक्स, ‘रेडी टू ईट’ खाद्य पदार्थ, सॉस, स्प्रेड और डिप्स, खाद्य तेल और पास्ता के निर्माण और बिक्री में लगी हुई है।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश सरकार और नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी…
ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…
पोलैंड के क्राको शहर में कल गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो…
रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।…