भारत

डीआरडीओ ने स्क्रैमजेट इंजन का ग्राउंड परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की हैदराबाद स्थित प्रयोगशाला रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल) ने लंबी अवधि की सुपरसोनिक दहन रैमजेट या स्क्रैमजेट संचालित हाइपरसोनिक तकनीक विकसित करने की पहल की है। डीआरडीएल ने हाल ही में इन तकनीकों को विकसित किया है और भारत में पहली बार 120 सेकंड के लिए अत्याधुनिक एक्टिव कूल्ड स्क्रैमजेट कॉम्बस्टर ग्राउंड टेस्ट का प्रदर्शन किया है। सफल ग्राउंड टेस्ट अगली पीढ़ी के हाइपरसोनिक मिशनों को विकसित करने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

कई ट्यूबों वाली एक मशीनविवरण स्वचालित रूप से मध्यम विश्वास के साथ उत्पन्न होता है

हाइपरसोनिक मिसाइलें उन्नत हथियारों की एक श्रेणी है, जो मैक 5 से अधिक गति अर्थात ध्वनि की गति से पांच गुना या 5,400 किमी/घंटा से अधिक से चलती हैं। इन उन्नत हथियारों में मौजूदा वायु रक्षा प्रणालियों को बायपास करने और तेज तथा उच्च प्रभाव वाले हमले करने की क्षमता है। अमेरिका, रूस, भारत और चीन सहित कई देश सक्रिय रूप से हाइपरसोनिक तकनीक का उपयोग कर रहे हैं। हाइपरसोनिक वाहनों की कुंजी स्क्रैमजेट हैं। ये हवा में सांस लेने वाले इंजन हैं, जो बिना किसी गतिशील हिस्से का उपयोग किए सुपरसोनिक गति पर दहन को बनाए रखने में सक्षम हैं।

स्क्रैमजेट कॉम्बस्टर के ग्राउंड टेस्ट ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां प्रदर्शित कीं, जो सफल इग्निशन और स्थिर दहन वाले हाइपरसोनिक वाहनों में परिचालन हेतु इस्तेमाल के लिए इसकी क्षमता को प्रदर्शित करती हैं। स्क्रैमजेट इंजन में इग्निशन ‘तूफान में मोमबत्ती जलाए रखने’ जैसा है। स्क्रैमजेट कॉम्बस्टर में एक अभिनव लौ स्थिरीकरण तकनीक शामिल है, जो 1.5 किमी/सेकंड से अधिक हवा की गति के साथ कॉम्बस्टर के अंदर निरंतर लौ रखती है। स्क्रैमजेट इंजन कॉन्फ़िगरेशन पर पहुंचने में कई ग्राउंड टेस्ट के माध्यम से कई नवीन और आशाजनक इग्निशन और लौ होल्डिंग तकनीकों का अध्ययन किया गया। उनके मूल्यांकन और प्रदर्शन की भविष्यवाणी के लिए उन्नत कम्प्यूटेशनल द्रव गतिकी (सीएफडी) सिमुलेशन टूल का उपयोग किया गया।

भारत में पहली बार डीआरडीएल और उद्योग द्वारा संयुक्त रूप से एंडोथर्मिक स्क्रैमजेट ईंधन का स्वदेशी विकास इस सफलता का मुख्य कारण है। ईंधन महत्वपूर्ण शीतलन सुधार और प्रज्वलन में आसानी के दोहरे लाभ प्रदान करता है। टीम ने औद्योगिक स्तर पर डीआरडीएल की सख्त ईंधन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक विशेष विनिर्माण प्रक्रिया विकसित की।

अत्याधुनिक थर्मल बैरियर कोटिंग (टीबीसी) का विकास एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसे हाइपरसोनिक उड़ान के दौरान आने वाले अत्यधिक तापमान को झेलने के लिए डिजाइन किया गया है। डीआरडीएल और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) प्रयोगशाला द्वारा संयुक्त रूप से एक नया उन्नत सिरेमिक टीबीसी विकसित किया गया है, जिसमें उच्च तापीय प्रतिरोध है और जो स्टील के गलनांक से परे काम करने में सक्षम है। कोटिंग को स्क्रैमजेट इंजन के अंदर विशेष जमाव की विधियों का इस्तेमाल करके लगाया जाता है, जो उनके निष्पादन और आयु को बढ़ाता है। स्थिर दहन, बेहतर प्रदर्शन और उन्नत थर्मल प्रबंधन में प्रदर्शित क्षमताओं के साथ, यह सफलता अगली पीढ़ी के हाइपरसोनिक मिशनों के लिए मंच तैयार करती है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्क्रैमजेट इंजन के सफल ग्राउंड टेस्ट के लिए डीआरडीओ और उद्योगजगत को बधाई दी है। उन्होंने कहा, “यह उपलब्धि अगली पीढ़ी के हाइपरसोनिक मिशनों के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।”

रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने स्थिर दहन, उन्नत प्रदर्शन और उन्नत थर्मल प्रबंधन परीक्षण में क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए डीआरडीएल टीम और उद्योग को बधाई दी।

Editor

Recent Posts

NTA ने NEET UG 2026 फीस वापसी के लिए बैंक खाता अपडेट की समय सीमा 7 जुलाई तक बढ़ाई

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईटी) यूजी 2026 परीक्षा की…

38 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना हो…

1 घंटा ago

लोकायन 2026: सेल4थ 250 समारोह में भाग लेने के लिए आईएनएस सुदर्शिनी न्यूयॉर्क पहुँचा

भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी 4 जुलाई 2026 को न्यूयॉर्क बंदरगाह पर पहुंचा,…

3 घंटे ago

फीफा विश्‍व कप में ब्राजील की नॉर्वे से 2-1 से हार के बाद नेमार जूनियर ने अंतराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्‍यास की घोषणा की

ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी नेमार जूनियर ने, फीफा विश्‍वकप के राउंड-16 में कल रात…

3 घंटे ago

भारत जिनेवा में उपभोक्ता संरक्षण कानून और नीति पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह के नौवें सत्र की अध्यक्षता करेगा

भारत स्विट्जरलैंड के जिनेवा में उपभोक्ता संरक्षण कानून और नीति पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह के…

3 घंटे ago

ओपेक प्लस ने अगस्त से प्रतिदिन 5 लाख 48 हजार बैरल तेल उत्पादन बढ़ाने पर सहमति जताई

पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन-ओपेक प्लस ने वैश्विक तेल बाजार की स्थितियों की समीक्षा के…

18 घंटे ago