बिज़नेस

CCI ने प्रतिस्पर्धा-रोधी आचरण में संलिप्त होने पर यूएफओ मूवीज इंडिया और क्यूब सिनेमा टेक्नोलॉजीज पर मौद्रिक और गैर-मौद्रिक प्रतिबंध लगाए

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 (अधिनियम) की धारा 27 के प्रावधानों के तहत दिनांक 16.04.2025 को एक आदेश पारित करते हुए यूएफओ मूवीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (यूएफओ मूवीज), स्क्रैबल डिजिटल लिमिटेड और क्यूब सिनेमा टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (क्यूब) पर अधिनियम की धारा 3(4) के प्रावधानों के उल्लंघन के लिए मौद्रिक और गैर-मौद्रिक प्रतिबंध लगाए गए। प्रावधानों के उल्लंघन के इस मामले में टाई-इन व्यवस्था, विशेष आपूर्ति समझौता और सौदे से इनकार कर दिया गया था।

आयोग ने माना कि यूएफओ मूवीज और क्यूब भारत में सिनेमा थिएटर मालिकों (सीटीओ) को लीज/किराए पर डिजिटल सिनेमा इनिशिएटिव- कंप्लायंट डिजिटल सिनेमा इक्विपमेंट (डीसीआई-कंप्लायंट डीसीई) की आपूर्ति के लिए संबंधित बाजार में महत्वपूर्ण खिलाड़ी थीं। आयोग ने पाया कि यूएफओ मूवीज और क्यूब ने सीटीओ के साथ किए गए लीज समझौतों में कंटेंट की आपूर्ति पर रोक लगाकर, पोस्ट-प्रोडक्शन प्रोसेसिंग (पीपीपी) सेवाओं के प्रावधान में लगी कंपनियों के लिए बाधाएं पैदा कीं और साथ ही डीसीआई-कंप्लायंट डीसीई वाले सीटीओ के एक बड़े हिस्से को किसी अन्य कंपनी द्वारा सेवा प्रदान करने से रोक दिया। आयोग ने यूएफओ मूवीज (इसकी सहायक कंपनी स्क्रैबल डिजिटल लिमिटेड के साथ) और क्यूब को अधिनियम की धारा 3(4) के प्रावधानों का उल्लंघन करने का दोषी पाया।

आयोग ने अधिनियम की धारा 27 के प्रावधानों के तहत यूएफओ मूवीज और क्यूब को निर्देश दिया कि वे अन्य पक्षों से कंटेंट की आपूर्ति पर रोक लगाने वाले सीटीओ के साथ दोबारा लीज समझौते न करें। आयोग ने आगे कहा कि सीटीओ के साथ मौजूदा लीज समझौतों को संशोधित किया जाएगा ताकि वे यूएफओ मूवीज (और इसके सहयोगी) और क्यूब के अलावा अन्य पक्षों से कंटेंट की आपूर्ति पर रोक न लगा सकें। आयोग ने उल्लंघन की प्रकृति और गंभीरता पर विचार करने के साथ-साथ कम करने वाले और बढ़ाने वाले कारकों का आकलन करने के बाद यूएफओ मूवीज (इसकी सहायक कंपनी स्क्रैबल डिजिटल लिमिटेड) और क्यूब पर क्रमशः 104.03 लाख रुपये और 165.8 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना भी लगाया।

Editor

Recent Posts

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर…

11 घंटे ago

कैबिनेट ने वर्ष 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए विकसित भारत पहल – सांख्यिकीय परिवर्तन, विश्लेषण एवं अनुसंधान योजना (VISTAR) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 से…

11 घंटे ago

कैबिनेट ने दुष्‍कर्म और पॉक्सो अधिनियम के मामलों की त्वरित सुनवाई हेतु फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों के लिए केंद्र प्रायोजित योजना को पांच वर्ष की अवधि के लिए जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेष पॉक्सो न्यायालयों सहित फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों…

11 घंटे ago

मंत्रिमंडल ने सभी अग्निवीरों को रक्षा बलों में समाहित किए जाने का मार्ग प्रशस्त किया

संगठनात्मक आवश्यकताओं और कार्यकारी/सामरिक दक्षता के उद्देश्य से किए गए एक वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन से यह…

11 घंटे ago

TRAI ने ‘नेटवर्क अनुभव’ प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने आज 'नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म' का शुभारंभ किया है। यह…

11 घंटे ago