बिज़नेस

CCI ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्रतिस्पर्धा पर मार्केट स्टडी के लिए मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट सोसाइटी (MDIS) का चयन किया

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और प्रतिस्पर्धा पर मार्केट स्टडी करने के लिए रिक्वेस्ट फार प्रपोजल (आरएफपी) जारी करने के बाद, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अब इसके लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट सोसाइटी (एमडीआईएस) को मार्केट स्टडी के लिए नियुक्त किया गया है। इस संबंध में, सीसीआई और एमडीआईएस के बीच एक समझौता 09.09.2024 को हस्ताक्षरित किया गया।

इस स्टडी के उद्देश्य निम्नलिखित होंगे:

  1. कुछ प्रमुख एआई प्रणालियों और उनके संबंधित बाजारों/ईकोसिस्टम को समझने का प्रयास करना, जिसमें एआई कारक/हितधारक, आवश्यक इनपुट/संसाधन, मूल्य श्रृंखलाएँ, बाजार संरचनाएँ और प्रतिस्पर्धा के पैरामीटर शामिल हैं।
  2. बाजारों/ईकोसिस्टम में उभरते हुए और संभावित प्रतिस्पर्धा मुद्दों, यदि कोई हैं, का आकलन करना
  3. एआई एप्लीकेशन/प्रयोग के दायरे एवं प्रकृति का अध्ययन करना और प्रतिस्पर्धा की दृष्टि से उससे संबंधित अवसरों, जोखिमों और परिणामों का आकलन करना
  4. भारत और अन्य प्रमुख न्यायिक क्षेत्रों में एआई प्रणालियों और अनुप्रयोगों को विनियमित करने वाले मौजूदा और विकसित हो रहे नियामक/कानूनी ढाँचे को समझने का प्रयास करना।
  5. एआई और प्रतिस्पर्धा के बीच आने जैसे मुद्दों की समग्र समझ के लिए सभी संबंधित व जरूरी  हितधारकों तक पहुंचना
  6. एआई के रुझानों और पैटर्न को समझना और एआई व बाजारों में इसके अनुप्रयोग के संबंध में आयोग के प्रवर्तन और वकालत संबंधी प्राथमिकताओं का पता लगाना

सीसीआई के बारे में

सीसीआई एक वैधानिक प्राधिकरण है जिसे प्रतिस्पर्धा एक्ट 2002 (एक्ट) के तहत स्थापित किया गया है। अधिनियम की धारा 18 आयोग को यह जिम्मेदारी देती है कि वह प्रतिस्पर्धा पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले चलन को खत्म करे, प्रतिस्पर्धा को बनाए रखे और बढ़ावा दे, उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करे और भारत में बाजारों में अन्य प्रतिभागियों द्वारा किए जा रहे व्यापार की स्वतंत्रता सुनिश्चित करे।

Editor

Recent Posts

बीजेपी और SAD ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले गठबंधन की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा…

8 घंटे ago

S&P ग्लोबल साख आकलन एजेंसी ने वर्ष 2027 में भारत के एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

स्‍टेंडर्ड एण्‍ड पुअर्स-एसएंडपी ग्लोबल साख आकलन एजेंसी ने वर्ष 2027 में भारत के एशिया-प्रशांत क्षेत्र…

11 घंटे ago

भारत और नेपाल ने प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की यात्रा के दौरान संपर्क, ऊर्जा और विकास से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की घोषणा की

भारत और नेपाल ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा के दौरान संपर्क, ऊर्जा, व्यापार,…

12 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज पुण्य स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़

उत्तर प्रदेश में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज पुण्य स्नान के लिए श्रद्धालुओं…

12 घंटे ago

यूरोपीय आयोग ने रूस पर बैंकों, क्रिप्टो और खेल आयोजनों के संबंध में नए प्रतिबंधों का प्रस्ताव रखा

यूरोपीय आयोग ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत रूस…

12 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन युद्ध के बीच खाद्य असुरक्षा से बचने के उपाय करने का आह्वान किया

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 1943 के बंगाल अकाल का हवाला और ग्‍लोबल…

12 घंटे ago