बिज़नेस

CDAC-नोएडा ने स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक्स खिलौना उद्योग पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए लीगो समूह के साथ आशय पत्र (LOI) पर हस्ताक्षर किया

सीडैक-नोएडा, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय का एक अनुसंधान संगठन, ने क्रिएटिव प्ले लैब, लिगो समूह का एक विभाग, के साथ ‘उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक सामान (खिलौना उद्योग) के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी-आधारित नियंत्रण एवं स्वचालन समाधान का विकास’ परियोजना के अंतर्गत एक आशय पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किया।

यह परियोजना मंत्रालय के अनुसंधान एवं विकास समूह की एक विशेष पहल है, जिसका उद्देश्य भारतीय इलेक्ट्रॉनिक खिलौना उद्योग में वृद्धि को बढ़ावा देना है, जिसमें प्रोटोटाइप विकसित करना और युवा इंजीनियरों, जिनमें कम प्रतिनिधित्व वाले समुदायों के लोग भी शामिल हैं, को ऐसे खिलौनों को डिजाइन करने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना शामिल है।

एमईआईटीवाई पहल के अंतर्गत, पूरे भारत के एससी/एसटी और पूर्वोत्तर पृष्ठभूमि वाले युवा इंजीनियरों का चयन किया गया और उन्हें एक वर्ष के लिए अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों में शामिल किया गया, जिन्हें पहले छह महीनों में सीडैक, नोएडा में खिलौना प्रयोगशालाओं में काम करते और सीखते हुए इलेक्ट्रॉनिक खिलौनों के डिजाइन एवं विकास में व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया, इसके बाद उन्हें उद्योग जगत की आवश्यकताओं के आधार पर खिलौना प्रोटोटाइप का निर्माण करने के लिए छह महीने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षुओं को वैश्विक अनुभव प्रदान करने के लिए, लिगो इंडिया ने सीपीएल द्वारा समर्थित सीडीएसी नोएडा के साथ हाथ मिलाया है, जिससे प्रति बैच 1-2 छात्रों को खिलौना प्रोटोटाइप पर मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके। भारत के छात्रों के बैच को बिलुंड, डेनमार्क में लिगो समूह के मुख्यालय का दौरा करने का भी अवसर प्राप्त होगा। सीपीएल तीसरे बैच के युवा इंजीनियरों को वेबिनार के माध्यम से ज्ञान प्रदान करेगा, सीपीएल की प्रयोगात्मक मानसिकता, खिलौना विकास एवं मानकों पर मार्गदर्शन के साथ-साथ इंजीनियरिंग छात्रों द्वारा विकसित खिलौना प्रोटोटाइप पर अपना भी प्रदान करेगा।

इस कार्यक्रम का आयोजन 06 फरवरी 2025 को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय में किया गया, जिसमें भुवनेश कुमार, अतिरिक्त सचिव, एमईआईटीवाई; अभिषेक सिंह, अतिरिक्त सचिव, एमईआईटीवाई; सुनीता वर्मा, जीसी आर एंड डी, एमईआईटीवाई; विवेक खनेजा, ईडी, सीडीएसी-नोएडा; कोलेट बर्क, वैश्विक मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी लिगो ग्रुप, डेनमार्क; क्लॉस क्रिस्टेंसन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एपेक मार्केट ग्रुप, सिंगापुर और और मंत्रालय एवं उद्योग जगत के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हुए।

Editor

Recent Posts

NCS पोर्टल के माध्यम से रोजगार माध्यम बढ़ाने के लिए पोर्टर और गिगिन टेक्नोलॉजीज के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…

34 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बैंकॉक 2026 विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को सम्मानित किया

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…

54 मिनट ago

NHRC उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की 16 अप्रैल को ऑनलाइन सुनवाई करेगा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…

2 घंटे ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर ने कैडेटों के लिए राष्ट्रव्यापी साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे, दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे के ऊंचे खंड पर बने वन्यजीव गलियारे की समीक्षा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री…

2 घंटे ago

अमरीका द्वारा ईरान के बंदरगाह की नाकेबंदी की घोषणा के बाद तेल की कीमत प्रति बैरल 100 डॉलर के पार

ईरानी बंदरगाहों से जहाजों की आवाजाही अवरुद्ध करने की अमरीका की घोषणा के बाद वैश्विक…

3 घंटे ago