Defence News

रक्षा प्रमुख (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा कि अग्निवीर ने केवल सैनिक बल्कि प्रेरक, अन्वेषक और देश की संप्रभुता के रक्षक भी हैं

रक्षा प्रमुख (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा कि अग्निवीर ने केवल सैनिक बल्कि प्रेरक, अन्वेषक और देश की संप्रभुता के रक्षक भी हैं। 20 मई, 2024 को मराठा रेजिमेंटल सेंटर और एयरमैन ट्रेनिंग स्कूल (एटीएस), बेलगावी में प्रशिक्षण ले रहे अग्निवीरों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही।

सैन्य सेवा के श्रेष्ठ उद्देश्य और सैन्य ढांचे के अंतर्गत इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए, रक्षा प्रमुख ने मराठा रेजिमेंटल सेंटर में सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए अग्निवीरों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र के प्रति उनके असाधारण कर्तव्य का प्रमाण है।

सैनिकों और उनके परिवारों के सामने आने वाली व्यक्तिगत चुनौतियों और चुनौतीपूर्ण वातावरण में काम करते समय आने वाली बाधाओं को स्वीकार करते हुए, जनरल अनिल चौहान ने आश्वासन दिया कि विभिन्न कठिनाइयों के बावजूद, अग्निवीरों को सैन्य सेवा बेहद हितकारी लगेगी और उनका हर कदम उनका व्यक्तिगत का विकास करेगा और उन्हें राष्ट्र सेवा में गर्व की अनुभूति होगी।

युद्ध की उभरती प्रकृति के बारे में उन्होंने कहा कि साइबर युद्ध, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और असीमित खतरों ने भविष्य में संघर्ष की जटिलता व अप्रत्याशित स्थिति उत्पन्न कर दी है और अब ये तत्व युद्ध के मैदान के अभिन्न अंग बन गए हैं। उन्होंने प्रौद्योगिकी एकीकरण और निरंतर सीखने के बारे में भी बात की तथा उल्लेख किया कि नवीनतम प्रगति के अनुरूप कार्य करने के लिए युद्ध के प्रति नवीन दृष्टिकोण प्रदर्शित करने की भी आवश्यकता है।

एटीएस, बेलगावी की अपनी यात्रा के दौरान, सेना प्रमुख ने भारतीय वायुसेना के अग्निवीरवायु प्रशिक्षण की गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए प्रशिक्षण संस्थान का दौरा किया। उन्होंने 2022 में रक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू की गई संशोधित प्रक्रिया के अनुरूप प्रशिक्षण ले रहे अग्निवीरवायु प्रशिक्षुओं के तीसरे बैच के साथ बातचीत की। उन्होंने प्रशिक्षुओं को युद्ध की चुनौतियों का सामना करने, तकनीकी रूप से कुशल सैनिक बनने के प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

सीडीएस ने कहा कि सीखना-एक आजीवन प्रक्रिया है, यह विशेष रूप से युद्ध के निरंतर विकसित और गतिशील क्षेत्र में कौशल उन्नयन की जिम्मेदारी की गहन भावना को शामिल करता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को सलाह दी कि वे पेशेवर उत्कृष्टता की खोज में सर्वदा ईमानदारी, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और दल-भावना के मूल्यों को बढ़ावा देने की सलाह दी।

प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, रक्षा प्रमुख ने एटीएस के प्रशिक्षण संकाय और मराठा रेजिमेंटल सेंटर द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने राष्ट्र की परिचालन शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए उत्कृष्ट प्रयास करते रहने का आग्रह किया।

Editor

Recent Posts

वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी का 16वां चरण आरंभ; छह कोयला खदानों के लिए कोयला खदान विकास और उत्पादन समझौते

कोयला मंत्रालय ने आज नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 16वें चरण का…

1 घंटा ago

अगस्त 2026 में भारत के वस्त्र निर्यात में 16.1% की वृद्धि हुई और यह ₹29,776 करोड़ तक पहुंच गया

अगस्त 2026 में भारत के वस्त्र क्षेत्र ने निर्यात में मजबूत वृद्धि दर्ज की, कुल…

1 घंटा ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज तेलंगाना के सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में आयोजित 79वें हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह में मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज तेलंगाना के सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में आयोजित 79वें हैदराबाद मुक्ति…

1 घंटा ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ओडिशा के संबलपुर में भारत के 51वें डॉप्लर मौसम रडार का उद्घाटन किया

पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन…

1 घंटा ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरपंचों के साथ किया पौधरोपण, VB–G RAM G वर्कशॉप को भी किया संबोधित

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रधानमंत्री…

3 घंटे ago

पीएम विश्वकर्मा योजना के आज तीन वर्ष पूरे

पीएम विश्वकर्मा योजना के आज तीन वर्ष पूरे हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

3 घंटे ago