गजा में इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष विराम समझौता भारतीय समय के अनुसार आज दोपहर 12 बजे से लागू हो जाएगा। इससे पहले कल इस्राइली सुरक्षा कैबिनेट ने गजा संघर्ष विराम समझौते को मंजूरी दे दी। समझौते में इस्राइल की जेलों में बंद फलस्तीन के कैदियों के बदले में हमास के कब्जे में इस्राइल के दर्जनों बंधकों की रिहाई और 15 महीने से चल रहे संघर्ष का अस्थाई विराम शामिल है।
लेकिन संघर्ष विराम लागू होने से कुछ घंटे पहले ही इस्राइल के प्रधानमंत्री बैंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गजा युद्ध विराम समझौता अस्थाई हो सकता है और इस्राइल के पास गजा संघर्ष फिर शुरू करने का अधिकार है। उन्होंने हमास में आज पहले चरण में रिहा होने वाले 33 बंधकों की सूची देने को कहा है। इन बंधकों में बच्चे, महिलाएं और 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति शामिल हैं।
इस्राइल हमास द्वारा रिहा किए गये प्रत्येक महिला इस्राइली सैनिक के बदले में फलस्तीन के 50 कैदियों और अन्य महिला बंधकों के बदले में 30 कैदियों को रिहा करेगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…
यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान…