भारत

कान फिल्म महोत्‍सव में आकर्षण का केंद्र बना भारत पर्व का जश्न

सिनेमा के सबसे भव्य उत्सव 77वें कान फिल्म महोत्‍सव का दो दिन पहले शुभारंभ हुआ। कॉन्‍टेंट और ग्लैमर के संगम से युक्‍त यह दस दिवसीय रंगारंग उत्सव है।

सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू ने फ्रेंच रिवेरा में मनाए जा रहे कान फिल्म महोत्सव में पहली बार भारत पर्व की मेजबानी की, जो भारतीय सिनेमा के साथ-साथ भारत की समृद्ध संस्कृति, व्यंजन और हस्तशिल्प का जश्न मनाने वाली एक संध्‍या थी।

एनएफडीसी द्वारा फिक्की के सहयोग से भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम शानदार रूप से सफल रहा। कान प्रतिनिधि इस संध्‍या की असाधारण प्रस्‍तुतियों और फ्यूजन व्यंजनों की आनंददायक श्रृंखला में पूरी तरह से डूब गए।

इस अवसर पर इफ्फी के 55वें संस्करण के पोस्टर और गोवा में 55वें इफ्फी के मौके पर आयोजित होने वाले वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) ग्लोबल एंटरटेनमेंट एंड मीडिया समिट के उद्घाटन संस्करण के सेव द डेट पोस्टर का अनावरण जाजू ने फिल्म निर्माता अशोक अमृतराज, रिची मेहता, गायक शान, अभिनेता राजपाल यादव, फिल्मकार बॉबी बेदी आदि के साथ किया।

भारतीय आतिथ्य की आंतरिक गर्मजोशी की आभा बिखेरने वाले भारत पर्व का मैन्‍यू तैयार करने के लिए शेफ वरुण टोटलानी विशेष रूप से यहां पहुंचे ।

रात में गायिका सुनंदा शर्मा ने उभरते गायकों प्रगति, अर्जुन और शान के बेटे माही के साथ पंजाबी गानों पर शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का समापन गायकों द्वारा मां तुझे सलाम के गायन और उपस्थित लोगों की जोरदार तालियों के साथ हुआ।

भारत पर्व में सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम के आकर्षण और महत्व में चार चांद लगा दिए। इस अवसर की शोभा बढ़ाने वाली हस्तियों में अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला, असमिया सिनेमा में अपने अभिनय के लिए प्रसिद्ध असमिया अभिनेत्री एमी बरौआ, फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा शामिल रहीं। उनकी भागीदारी ने भारतीय सिनेमा के समृद्ध परिदृश्‍य और वैश्विक मंच पर इसके बढ़ते प्रभाव को उजागर किया।

वैश्विक मंच पर भारत की सॉफ्ट पॉवर के प्रदर्शन सहित फिल्म, संस्कृति और कलात्मक सहयोग के उत्सव से भरपूर यह एक यादगार रात थी।

Editor

Recent Posts

दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में लापता व्यक्तियों से संबंधित जनहित याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज राष्ट्रीय राजधानी में लापता लोगों के मामलों से संबंधित एक…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों…

12 घंटे ago

NHRC ने गुरुग्राम के DLF Phase-3 में चोरी के संदेह में पांच नाबालिगों को बंधक बनाकर रखे जाने, यौन उत्पीड़न और यातना के मामले में स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने हरियाणा के गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-तीन इलाके में एक निर्माणाधीन…

12 घंटे ago

NHRC ने मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स में एक अवैध कोयला खदान में हुए विस्फोट में 18 श्रमिकों की कथित मौत के मामले का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स के थांगस्काई क्षेत्र में 5…

12 घंटे ago

श्रीलंका में ऐतिहासिक प्रदर्शनी के बाद भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष भारत वापस लाए गए

भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष आज श्रीलंका से भारत वापस लाए गए। ये अवशेष…

16 घंटे ago