भारत

केन्द्रीय संचार ब्यूरो ने ललित कला अकादमी में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो द्वारा “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” ​​के उपलक्ष्य में आयोजित एक प्रदर्शनी का आज नई दिल्ली स्थित ललित कला अकादमी (एलकेए) में उद्घाटन किया गया। यह प्रदर्शनी 14 अगस्त, 2024 से 17 अगस्त, 2024 तक नई दिल्ली के कॉपरनिकस मार्ग स्थित एलकेए (ग्राउंड फ्लोर गैलरी) में आयोजित की जायेगी।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य आगंतुक भी उपस्थित थे।

यह प्रदर्शनी व्यक्तिगत कहानियों, असीम वेदना और 1947 के विभाजन के अनगिनत लोगों के जीवन पर स्थायी प्रभाव को प्रकाश में लाने का प्रयास करती है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य उक्त विभीषिका के शिकार लोगों की यादों का सम्मान करना और इस ऐतिहासिक घटना की जटिलताओं एवं मानवीय कीमत की गहरी समझ को बढ़ावा देना है। इस प्रदर्शनी में ऐतिहासिक तस्वीरें, वीडियो और इंटरैक्टिव डिस्प्ले को प्रदर्शित किया गया है, जो इस विषय में अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं।

यह प्रदर्शनी न केवल अतीत का प्रतिबिंब है, बल्कि भावी पीढ़ियों, विशेष रूप से विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए सार्थक बातचीत में शामिल होने का एक अवसर भी है कि हम सहानुभूति, मेल-मिलाप और एकता के आधार पर भविष्य का निर्माण कैसे कर सकते हैं। यह स्कूली पाठ्यक्रम एवं मूल्यों के अनुरूप एक बहुमूल्य शैक्षिक अनुभव प्रदान करता है। उद्घाटन के दौरान, सीबीसी के कलाकारों ने विभिन्न देशभक्ति गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

Editor

Recent Posts

तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण हेतु तीन सदस्यीय समिति गठित की

तेल विपणन कंपनियों ने राज्यों में वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए…

3 घंटे ago

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ECMS) के अंतर्गत कंपनियों को मंजूरी पत्र सौंपे

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग…

3 घंटे ago

CCRAS ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी को 13 भाषाओं में सुलभ बनाने के लिए AICTE द्वारा विकसित अनुवादिनी एआई के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

आयुष मंत्रालय के तहत केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी…

3 घंटे ago

एनसीएल ने समय से पहले हासिल किया 140 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य

सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की प्रमुख सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने वित्त वर्ष…

3 घंटे ago

एनएचएआई ने इनविट और टीओटी मॉडल के माध्यम से 28,300 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त किए

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति मुद्रीकरण लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

3 घंटे ago