केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) ने दो हाइड्रो पंप भंडारण संयंत्रों (पीएसपी) को मंजूरी दे दी है, इनमें ओडिशा में 600 मेगावाट अपर इंद्रावती को ओएचपीसी लिमिटेड (ओडिशा सरकार का उपक्रम) द्वारा विकसित किया जा रहा है और कर्नाटक में 2000 मेगावाट शरावती को केपीसीएल (कर्नाटक सरकार का उपक्रम) द्वारा रिकॉर्ड समय में विकसित किया जा रहा है। सीडब्ल्यूसी , जीएसआई, सीएसएमआरएस और हितधारकों ने मिशन मोड पर सीईए का संयुक्त रूप से पूरा समर्थन किया है।
सीईए को हाइड्रो पीएसपी (लगभग 60 गीगावॉट) के बहुत सारे प्रस्ताव भी मिले हैं, जो डीपीआर तैयार करने के लिए सर्वेक्षण और जांच के अधीन हैं। सभी डेवलपर्स डीपीआर तैयार करने के विभिन्न चरणों में हैं। डीपीआर तैयार होने के बाद, डेवलपर्स द्वारा इन पीएसपी को विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 8 के तहत सीईए की सहमति के लिए सीईए की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
भारत सरकार के व्यापार में सुगमता के अभियान के अनुरूप पीएसपी की सहमति प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए, सीईए ने पीएसपी की डीपीआर तैयार करने और इसकी सहमति की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए दिशानिर्देशों को और अधिक संशोधित किया है।
संशोधित दिशानिर्देशों की मुख्य बातें इस प्रकार हैं:
सरकार ने देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा भंडारण प्रणालियों, विशेष रूप से पीएसपी के विकास को प्राथमिकता दी है। राष्ट्रीय विद्युत योजना (उत्पादन) के अनुसार, बीईएसएस सहित ऊर्जा भंडारण प्रणालियों की स्थापित क्षमता 2031-32 तक 74 गीगावाट होने का अनुमान है।
सीईए, सीडब्ल्यूसी, जीएसआई, सीएसएमआरएस, एमओईएफ और हाइड्रो पीएसपी डेवलपर्स के सहयोग से मिशन मोड में इस लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करेगा।
भारत ने खाड़ी क्षेत्र में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हाल के हमलों को बेहद चिंताजनक बताया…
महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में 11 बड़े माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है और इसे…
छत्तीसगढ विधानसभा ने धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक को ध्वनि-मत से पारित कर दिया है। इस विधेयक…
भारत 2028 के विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। यह चैंपियनशिप ओडिशा के भुवनेश्वर…
ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स और जापान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही…
नीति आयोग ने आज "भारत के खेल उपकरण निर्माण क्षेत्र की निर्यात क्षमता को साकार करना" शीर्षक…