भारत

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में हल्की से तेज बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग के अनुसार, असम, मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्र, सिक्किम और बिहार के क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में रविवार तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि कल से 30 जून तक झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में रूक-रूक कर तेज बारिश होने की संभावना है। इस बीच, दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों के विभिन्न हिस्सों में आज सुबह मध्यम से तेज बारिश हुई। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मॉनसून से पहले की बारिश से राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली और इसके आसपास के इलाकों में लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है। बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है जिससे मौसम सुहावना हो गया है। दिल्‍ली के सरिता विहार, मुनिरका, लक्ष्मी नगर, यमुना विहार सहित नोएडा और गाजियाबाद समेत इलाकों में भारी बारिश हुई है। बारिश के कारण विभिन्न इलाकों में जलजमाव भी देखा गया है जिससे कुछ हिस्सों में यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अब तक 5 दशमलव 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

सर्बानंद सोनोवाल ने पारादीप पत्तन पर ₹427.80 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्लू) सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पारादीप स्थित…

2 दिन ago

सरकार ने वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और घरेलू स्तर पर मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए 62,500 करोड़ रुपये की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना की घोषणा की

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल…

2 दिन ago

ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों ने जयपुर घोषणापत्र को पारित किया

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक आज जयपुर में संपन्न हुई। इस…

2 दिन ago

CCI ने प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन और एग्रो इनपुट वेलफेयर एसोसिएशन पर मौद्रिक और गैर-मौद्रिक प्रतिबंध लगाए

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने कार्टेलाइजेशन (गुटबंदी) के प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए…

2 दिन ago