केंद्र सरकार ने संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए अभियान चलाने की घोषणा की है। यह अभियान देशभर में कल से 26 नवंबर, 2025 तक चलेगा। 26 नवंबर, 1949 को भारत की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था और यह 26 जनवरी, 1950 को देश में लागू हुआ था।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने नई दिल्ली में कहा कि संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस कार्यक्रम में संसद के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगी।
किरेन रिजिजू ने कहा कि यह केवल संसद का नहीं बल्कि पूरे देश का उत्सव है। संसदीय कार्य मंत्री ने लोगों से इस अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की।
यह समारोह ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है।
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…
जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…