भारत

केंद्र सरकार ने 11 सदस्यीय भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के चुनाव की घोषणा की

केंद्र सरकार ने भारतीय पशु चिकित्सा परिषद नियम- 1985 के नियम 10 और 11 के प्रावधानों के अनुसरण में भारतीय पशु चिकित्सा परिषद अधिनियम- 1984 (1984 का 52) की धारा- 3 की उपधारा (3) के खंड (जी) के साथ पठित धारा- 4 के तहत जारी 25 अक्टूबर, 2023 की अधिसूचना एस.ओ. 4701(ई) के माध्यम से 11 सदस्यीय भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के चुनाव की घोषणा की है। अब माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय की ओर से नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर ने भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के भारतीय पशु चिकित्सा चिकित्सकों के पंजी (रजिस्टर) में नामांकित व्यक्तियों में से सदस्यों का चुनाव कराने के लिए निम्नलिखित तिथियां निर्धारित की हैं:-

कार्यक्रमतिथि और समय
नामांकन करने की तिथि20.04.2024(शनिवार) से 26.04.2024 (शुक्रवार) सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक
नामांकन की जांच की तिथि और समय01.05.2024 (बुधवार) सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00  बजे तक
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि03.05.2024 (शुक्रवार) को शाम 5.00 बजे तक
मतदान की तिथि08.06.2024 (शनिवार) सुबह 7.00 से शाम 7.00  बजे तक
वोटों की गिनती और परिणामों की घोषणा की तारीख, समय व स्थान 09.06.2024 (रविवार 10.30 सुबह से) नई दिल्ली

भारतीय पशु चिकित्सा परिषद का चुनाव लड़ने के लिए पात्र उम्मीदवार अपना नामांकन निर्धारित प्रपत्र के अनुसार मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अधीन पशुपालन और डेयरी विभाग की रिटर्निंग अधिकारी न्यायमूर्ति आशा मेनन (सेवानिवृत्त) केबिन संख्या- 5, चंद्र लोक भवन (दूसरी मंजिल), जनपथ रोड, नई दिल्ली पर निर्धारित तिथि और समय पर या उससे पहले भेज या जमा कर सकते हैं।

इसके अलावा पात्र उम्मीदवारों के पास अपना नामांकन पत्र ऑनलाइन (उम्मीदवार और प्रस्तावक/अनुमोदक के स्पष्ट हस्ताक्षर वाली स्कैन की गई कॉपी के साथ) ई-मेल आईडी: ro.vcielection[at]gmail[dot]com पर रिटर्निंग अधिकारी को जमा करने का विकल्प है। 26 अप्रैल, 2024 को शाम के 5:00 बजे के बाद कोई भी आवेदन स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

इस संबंध में राजपत्र अधिसूचना का अनुपालन किया गया है और सभी से अनुरोध किया गया कि वे भारत के असाधारण राजपत्र व पशुपालन और डेयरी विभाग की वेबसाइट पर प्रकाशित राजपत्र अधिसूचना का अनुपालन करें।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

4 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

4 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

4 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

4 घंटे ago