insamachar

आज की ताजा खबर

India handed over the first consignment of 4.5 tonnes of medical supplies to Kenya for Ebola prevention.
भारत

भारत ने इबोला की रोकथाम के लिए केन्या को 4.5 टन चिकित्सा सामग्री की पहली खेप सौंपी

केन्या में भारत के उच्चायुक्त डॉ. आदर्श स्वाइका ने कल नैरोबी में स्वास्थ्य कैबिनेट सचिव एडेन ड्वेल को इबोला की रोकथाम के लिए 4.5 टन चिकित्सा सामग्री की पहली खेप सौंपी।

इस चिकित्सा सहायता में पीपीई किट, नमूना परिवहन किट, इन्फ्रारेड थर्मामीटर, फेस शील्ड, मजबूत सुरक्षात्मक जूते और अन्य संक्रमण-निवारक सामग्री शामिल हैं। नैरोबी स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि चिकित्सा सहायता की दूसरी खेप अगले कुछ दिनों में पहुंचने की उम्मीद है।

भारत ने हाल के महीनों में अफ्रीका के प्रभावित क्षेत्रों में रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों को इबोला की संक्रमण से निपटने के लिए 45 टन से अधिक चिकित्सा सहायता प्रदान की है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *