insamachar

आज की ताजा खबर

Meta announced to lay 50 thousand kilometer under sea cable between India and US
भारत

केंद्र सरकार ने भारत में व्‍हाट्सएप पर नए यूज़रनेम फ़ीचर को लेकर मेटा को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा

केंद्र सरकार ने भारत में व्‍हाट्सएप पर यूजरनेम फीचर की शुरुआत करने के मामले में मेटा को नोटिस जारी किया है। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, सरकार ने विस्‍तृत जानकारी तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराने को कहा है।

सूत्रों के अनुसार, मंत्रालय ने मेटा को यह भी निर्देश दिया है कि इस मामले पर परामर्श पूरा होने तक यूजरनेम फीचर शुरू न किया जाए। मंत्रालय ने व्हाट्सएप द्वारा की गई एक सार्वजनिक घोषणा पर संज्ञान लिया है। इस घोषणा में व्‍हाट्सएप ने भारत सहित वैश्विक स्तर पर चरणबद्ध तरीके से अपने यूज़रनेम फ़ीचर को लागू करने की बात कही थी। व्हाट्सएप ने बताया कि एक बार यह फ़ीचर सक्रिय हो जाने पर, पहली बार संपर्क करने वाले व्यक्ति को प्राप्तकर्ता का फ़ोन नंबर दिखाई नहीं देगा और एक वैकल्पिक यूज़रनेम को अतिरिक्त नियंत्रण के रूप में लगाया जा सकता है। ऐसी आशंकाएं हैं कि इस फ़ीचर से ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट और साइबर धोखाधड़ी की घटनाएं बढ़ सकती हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *