अगले दो दिन में मानसून के दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान पहुंचने की संभावना
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान पहुंचने की संभावना है। कर्नाटक के तटीय भाग, गुजरात, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में अगले दो दिन में मूसलाधार बारिश का अनुमान है।
इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सुबह बारिश के साथ हुई। शहर के कई हिस्सों में बारिश हुईं इससे दिल्ली वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली।





