केंद्र सरकार ने जून महीने के लिए राज्यों को 1,39,750 करोड़ रुपये का कर राजस्व हस्तांतरित करने के लिए सोमवार को आदेश जारी किया। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जून, 2024 के लिए राजस्व राशि का नियमित हस्तांतरण करने के अलावा एक अतिरिक्त किस्त भी जारी की जाएगी।
बयान के मुताबिक, ‘‘चालू महीने में यह राशि संचयी रूप से 1,39,750 करोड़ रुपये है। इससे राज्य सरकारें विकास और पूंजीगत खर्च में तेजी ला सकेंगी।’’ फिलहाल केंद्र सरकार द्वारा जुटाए गए करों का 41 प्रतिशत हिस्सा वित्त वर्ष के दौरान राज्यों के बीच 14 किस्तों में हस्तांतरित किया जाता है।
वित्त वर्ष 2024-25 के अंतरिम बजट में राज्यों को करों के हस्तांतरण के लिए 12,19,783 करोड़ रुपये का प्रावधान है। इस राशि हस्तांतरण के साथ वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10 जून तक राज्यों को कुल 2,79,500 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है।
जारी की गयी धनराशि का राज्यवार विवरण निम्नलिखित है:
| क्रम. सं. | राज्य | 10 जून, 2024 को हस्तांतरित की गयी टैक्स धनराशि |
| 1 | आंध्र प्रदेश | 5655.72 |
| 2 | अरुणाचल प्रदेश | 2455.44 |
| 3 | असम | 4371.38 |
| 4 | बिहार | 14056.12 |
| 5 | छत्तीसगढ़ | 4761.30 |
| 6 | गोवा | 539.42 |
| 7 | गुजरात | 4860.56 |
| 8 | हरियाणा | 1527.48 |
| 9 | हिमाचल | 1159.92 |
| 10 | झारखंड | 4621.58 |
| 11 | कर्नाटक | 5096.72 |
| 12 | केरल | 2690.20 |
| 13 | मध्य प्रदेश | 10970.44 |
| 14 | महाराष्ट्र | 8828.08 |
| 15 | मणिपुर | 1000.60 |
| 16 | मेघालय | 1071.90 |
| 17 | मिजोरम | 698.78 |
| 18 | नगालैंड | 795.20 |
| 19 | ओडिशा | 6327.92 |
| 20 | पंजाब | 2525.32 |
| 21 | राजस्थान | 8421.38 |
| 22 | सिक्किम | 542.22 |
| 23 | तमिलनाडु | 5700.44 |
| 24 | तेलंगाना | 2937.58 |
| 25 | त्रिपुरा | 989.44 |
| 26 | उत्तर प्रदेश | 25069.88 |
| 27 | उत्तराखंड | 1562.44 |
| 28 | पश्चिम बंगाल | 10513.46 |
| कुल | 139750.92 |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि भारत वर्तमान में दुनिया के लिए उच्च विकास…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के वाव-थराद जिले में बनास डेयरी द्वारा…
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नोएडा स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के वार्षिक…
वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि केंद्र, कर-प्रणाली को सरल बनाने के लिए काम…
भारत की ऐतिहासिक स्वच्छ ऊर्जा विस्तार यात्रा को रेखांकित करते हुए, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा…
भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी ने उद्योग-शैक्षणिक सहयोग को मजबूत बनाने की…