भारत

केन्‍द्र सरकार ने IAS के 2023 बैच की परिवीक्षाधीन अधिकारी पूजा खेडकर को तत्‍काल प्रभाव से मुक्‍त कर दिया

केन्‍द्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा- आई ए एस के 2023 बैच की परिवीक्षाधीन अधिकारी पूजा खेडकर को भारतीय प्रशासनिक सेवा से तत्‍काल प्रभाव से मुक्‍त कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि सरकार ने कल आईएएस परिवीक्षा नियम 1954 के अंतर्गत इस संबंध में आदेश जारी किया। इस नियम के अनुसार किसी अधिकारी के पुनर्परीक्षा में असफल होने या परिवीक्षाधीन अधिकारी के सेवा में भर्ती के लिए अपात्र होने या सेवा का सदस्‍य बनने के अयोग्‍य होने से सरकार यदि संतुष्‍ट हो तो उसे सेवा से मुक्‍त किया जा सकता है।

संघीय लोकसेवा आयोग ने पूजा खेडकर को धोखाधडी करने और गलत तरीके से अन्‍य पिछडा वर्ग और दिव्‍यांग आरक्षण का लाभ लेने तथा लोकसेवा आयोग की परीक्षा गलत तरीके से उतीर्ण करने का दोषी पाया है। पूजा खेडकर के चयन को रद्द करने के बाद आयोग ने उन्‍हें किसी भी परीक्षा में शामिल होने पर रोक लगा दी है। आयोग ने पूजा खेडकर को नकली पहचान के आधार पर कई बार परीक्षा देने का दोषी पाया है।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक पारित

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक-2025 ध्‍वनिमत से पारित कर दिया है।…

2 घंटे ago

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को ईंधन भेजने में भारत के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को ईंधन…

2 घंटे ago

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद राज्‍यविधान परिषद की सदस्‍यता से इस्तीफा दिया

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड-जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए…

3 घंटे ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा – वैश्विक अनिश्चितता के कारण विश्‍व की मुद्राओं में अस्थिरता परन्‍तु भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने संसद में भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का उल्‍लेख करते हुए…

3 घंटे ago

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज दोपहर ‘मेरा बूथ,…

3 घंटे ago

दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी, पहला चरण 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा

भारत के महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने आज नई दिल्ली में…

3 घंटे ago