अंतर्राष्ट्रीय

ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के पुत्र मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर घोषित किया

अमरीका और इस्राएल के साथ जारी युद्ध के बीच ईरान ने अपने नए सर्वोच्च नेता के नाम की घोषणा कर दी है। मीडिया की खबरों के अनुसार मुजतबा खामेनेई अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई का स्थान लेंगे जिनकी मौत अमरीका और इस्राएल के शुरुआती हमले में तेहरान में हो गई थी। इस्राएल ने पहले ही धमकी दी है कि अयातुल्ला अली खामेनेई के किसी भी उत्तराधिकारी को निशाना बनाया जाएगा।

28 फरवरी से अमरीका और इस्राएल के लगातार हवाई हमलों का उद्देश्य ईरान की मिसाइल क्षमता और प्रमुख नेतृत्व संरचनाओं को नष्ट करना रहा है। ईरान ने खाड़ी देशों सहित क्षेत्रीय ठिकानों पर हमलों से जवाब दिया है, जिससे पश्चिम एशिया में संकट और भी गहरा गया है। तेहरान में, रात होते ही इज़राइली हमले फिर से शुरू हो गए और ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हुए हमलों के बाद राजधानी धुएं से घिरी है। अमरीकी सेना ने ईरान के नागरिकों से घरों के अंदर रहने का आग्रह किया है। समुद्री स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। होर्मुज जलडमरूमध्य अधिकांश वाणिज्यिक जहाजों के लिए लगभग बंद है। इस जोखिम के कारण जहाजों की आवाजाही में अस्सी प्रतिशत की गिरावट आई है। प्रमुख शिपिंग कंपनियों ने आवागमन निलंबित कर दिया है। इससे वैश्विक लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को वैकल्पिक मार्गों की तत्काल तलाश करनी पड़ रही है।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

6 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

7 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

7 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

7 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

7 घंटे ago