insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

केंद्र ने पश्चिम बंगाल में ग्रामीण विकास के लिए साढ़े आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक के पैकेज की घोषणा की

केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में ग्रामीण विकास के लिए साढ़े आठ हज़ार करोड़ रुपये से अधिक पैकेज की घोषणा की है। कोलकाता में कल कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।

बैठक के बाद केन्‍द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के ग्रामीण विकास के लिए साढे आठ हजार करोड रुपये से अधिक की मंजूरी दी है। राज्‍य सरकार के अंश दान के साथ अगले वर्ष मार्च तक पंचायत के माध्‍यम से 12 हजार करोड रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि सरकार के लक्ष्‍य ग्रामीण रोजगार की अवधी को एक सौ दिनों से बढाकर एक सौ 25 दिन करना है। साथ ही पीवीजीराम जी अधिनियम 2025 नए ग्रामीण ढ़ाचे को लागू किया जाएगा। जिसमें टिकाऊ ग्रामीण परिसम्‍पति के निर्माण पर विशेष बल दिया जाएगा। बैठक में सड़क, रेलवे, मेट्रो, पेट्रोलियम गैस तथा श्रम क्षेत्र के 82 हजार करोड रुपये से अधिक 19 प्रमुख परियोजना की समीक्षा की गई है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *