भारत

केंद्र ने गुवाहाटी के पास एक भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) स्थापित करने की मंजूरी दी

केंद्र ने असम में गुवाहाटी के पास एक भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने रविवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही गुवाहाटी देश के उन कुछ शहरों में शामिल हो जाएगा, जहां शीर्ष शैक्षणिक संस्थान हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पिछले 18 महीनों से केंद्र के साथ इस मामले को आगे बढ़ा रही थी, और नया संस्थान राज्य में उच्च शिक्षा के लिए ‘क्रांतिकारी कदम’ होगा।

हिमंत बिस्व शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “एक बड़ी खबर साझा कर रहा हूं! 2023 में हमारे अनुरोध के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुवाहाटी के पास एक भारतीय प्रबंध संस्थान को मंजूरी देकर असम के लोगों को एक विशेष उपहार दिया है। इससे यह उन कुछ शहरों में शामिल हो गया है जहां आईआईटी, एम्स, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय और अब आईआईएम है।”

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और उनके मंत्रालय के समक्ष अपना मामला पेश किया था, साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को भी पत्र लिखा था। शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने नए संस्थान के लिए भूमि और रसद सहायता की पेशकश की है, जिसका मार्गदर्शन आईआईएम-अहमदाबाद करेगा।

Editor

Recent Posts

पेरिस में FATF की पूर्ण बैठक और कार्य समूहों की बैठकें आज संपन्न हुईं

पेरिस में वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की पूर्ण बैठक और कार्य समूहों की बैठकें…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह से पहले ‘भारत पर्व 2026’ का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह से पहले ‘भारत…

9 घंटे ago

UAE और सिंगापुर में भी अब UPI ऐप के माध्‍यम से हो सकेगा ऑनलाइन भुगतान

संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर जाने वाले भारतीय यात्री अब अपने पसंदीदा यूपीआई ऐप के…

9 घंटे ago

भारत सरकार ने ‘विकसित भारत के लिए बैंकिंग पर उच्च स्तरीय समिति’ का गठन किया

भारत सरकार ने भारत के बैंकिंग क्षेत्र की समीक्षा करने और इसे वैश्विक स्तर पर…

9 घंटे ago

एबीपी के तहत तमिलनाडु में भारतनेट नेटवर्क के उपयोग के लिए, डिजिटल भारत निधि, DoT, तमिलनाडु सरकार एवं तमिलनाडु फाइबरनेट कॉर्पोरेशन के बीच समझौता हुए

तमिलनाडु के ग्रामीण इलाकों में डिजिटल अवसंरचना को मजबूती प्रदान करने और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को…

9 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह एवं 39वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान (मानद विश्वविद्यालय) के…

15 घंटे ago