मौसम विभाग ने कहा, दिल्ली सहित पश्चिमोत्तर भारत में भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। विभाग के अनुसार, पश्चिमोत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में तथा ओडिशा में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानिक आर.के. जेनामणि ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली सहित पश्चिमोत्तर भारत में तापमान में गिरावट होगी।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिसा इस जगह में आज और कल हीटवेव रहेगा लेकिन धीरे-धीरे कम होगा हम लोग थंडरस्टॉर्म और डस्टस्टॉर्म का भी आइसोलेटेड वार्निंग दिये हैं और जो मेजर चेंजेज़ होगा वो फोर्थ और फिफ्थ को होगा क्योंकि डब्ल्यू डी आ रहा है, अराउंड फिफ्थ ऑफ द जून एण्ड उसमें ज्यादा कम होगा।
मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में चार से छह जून के बीच गरज और बिजली के साथ हल्की वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की है। अगले तीन-चार दिन तक देश के पूर्वोत्तर हिस्से और दक्षिण के तटवर्ती इलाक़ों में तेज वर्षा का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, हिमालय से लगे पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में अगले चार दिन तक तेज बारिश हो सकती है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…