भारत

केंद्र ने जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन हटाया, केंद्र शासित प्रदेश में नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त

केंद्र ने जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन हटा दिया है। इससे केंद्र शासित प्रदेश में नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस संबंध में केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। जम्मू-कश्मीर में हाल ही में विधानसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद ये फैसला किया गया है। चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिला है।

नेशनल कांग्रेस के उपाध्यक्ष उमर अब्‍दुल्‍ला ने शुक्रवार को राजभवन शिवनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की और जम्मू कश्मीर में नई सरकार के गठन का दावा पेश किया। इस सरकार में यह मुख्यमंत्री के रूप में उमर अब्‍दुल्‍ला का दूसरा कार्यकाल होगा। उल्लेखनीय है कि 2019 में अनुच्छेद 370 और 35ए को निरस्‍त करने और पूर्ववर्ती राज्‍य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद ये जम्मू कश्मीर में पहली निर्वाचित सरकार होगी।

Editor

Recent Posts

दिव्यांगजनों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का जश्न मनाने के लिए आज राष्ट्रपति भवन में ‘पर्पल फेस्ट’ का आयोजन किया गया

दिव्यांगजनों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का जश्न मनाने के लिए आज राष्ट्रपति भवन में…

2 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उद्योग जगत से भारत-EFTA व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) का लाभ उठाने का आग्रह किया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज उद्योग जगत के नेताओं से भारत-ईएफटीए…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर के करोड़ों किसानों के लिए ₹18,000 करोड़ से अधिक की पीएम किसान सम्मान निधि जारी की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से देश भर के करोड़ों किसानों के लिए…

2 घंटे ago

CAQM ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए प्रमुख क्षेत्रों में प्रवर्तन कार्रवाइयों की स्थिति की समीक्षा की

एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की सुरक्षा और प्रवर्तन…

2 घंटे ago

भारत ने पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर ईरान को ऊर्जा और वस्‍तुओं की निर्बाध आपूर्ति के महत्‍व पर जोर दिया

भारत ने पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर ईरान को ऊर्जा और वस्‍तुओं की…

4 घंटे ago

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने ग्रामीण पाइपलाइन जल आपूर्ति योजनाओं की मैपिंग के लिए सुजलम गांव आईडी का शुभारंभ किया

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी…

4 घंटे ago