वाणिज्य विभाग और डीजीएफटी वैश्विक व्यापार में होने वाले घटनाक्रमों पर, खास तौर पर टैरिफ में होने वाले बदलाव, आयात में उछाल और निर्यात से जुड़ी चुनौतियों के संबंध में सक्रिय रूप से नजर रख रहे हैं। उभरते व्यापार परिदृश्य और कई टैरिफ और काउंटर-टैरिफ उपायों की शुरूआत को देखते हुए, नए निर्यात अवसर और विशिष्ट देशों या उत्पाद क्षेत्रों से आयात दबाव दोनों ही बढ़ सकते हैं। ऐसे बदलावों का सामना कर रहे निर्यातकों और आयातकों को अपने इनपुट साझा करने और संभावित सहायता उपायों का सुझाव देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस संदर्भ में, डीजीएफटी ने उभरते व्यापार मुद्दों से निपटने में हितधारकों के सहयोग के लिए एक समर्पित ‘वैश्विक टैरिफ और व्यापार हेल्पडेस्क’ चालू किया है।
‘ग्लोबल टैरिफ चैलेंज हेल्पडेस्क’ आयात और निर्यात चुनौतियों, आयात में उछाल या डंपिंग, एक्जिम क्लीयरेंस, लॉजिस्टिक्स या सप्लाई चेन चुनौतियों, वित्तीय या बैंकिंग मुद्दों, विनियामक या अनुपालन मुद्दों और अन्य मुद्दों या सुझावों से संबंधित मुद्दों पर विचार करेगा। हेल्पडेस्क केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के अन्य मंत्रालयों/ विभागों/ एजेंसियों से संबंधित व्यापार संबंधी मुद्दों को भी एकत्रित और संयोजित करेगा और उनका सहयोग प्राप्त करने और संभावित समाधान प्रदान करने के लिए समन्वय करेगा।
निर्यात-आयात समुदाय डीजीएफटी वेबसाइट पर जानकारी पेश कर सकते हैं और अपने मुद्दों से संबंधित जानकारी प्रस्तुत कर सकते हैं जिन पर निम्नलिखित चरणों का उपयोग करके सहयोग की आवश्यकता है-
वैकल्पिक तौर पर, मुद्दों को ईमेल आईडी: dgftedi[at]nic[dot]in पर विषय शीर्षक: ‘ग्लोबल टैरिफ और ट्रेड हेल्पडेस्क’ के साथ भेजा जा सकता है, या टोल-फ्री नंबर 1800-111-550 पर कॉल किया जा सकता है।
डीजीएफटी हेल्पडेस्क सेवाओं के तहत स्टेटस ट्रैकर का उपयोग करके समाधान और फीडबैक की स्थिति को ट्रैक किया जा सकता है। इन टिकटों की स्थिति अपडेट होने पर ईमेल और एसएमएस भी भेजे जाएंगे। व्यापार हितधारकों को इन सहायता सुविधाओं का उचित उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने ‘जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर मित्र समूह‘ की…
उत्तराखंड में आज और कल कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग…
छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिन से लगातार हो रही वर्षा के कारण राज्य के सभी…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया…
एपीडा ने 24 सितंबर 2026 को कर्नाटक से जीआई टैग वाली गुलबर्गा तुअर दाल की…
सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…